Haryana Weather Rain : अगले दो दिनों तक हरियाणा में जमकर बारिश, यहां देखें मौसम का पूरा हाल

Newz Fast, New Delhi, Haryana Weather Rain : कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के 10 उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर गरज–चमक के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की भी आशंका है।

शेष 13 जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है जबकि 17 अक्टूबर के बाद उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर कोहरे का प्रभाव भी दिख सकता है। Haryana Weather

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में उत्तर पाकिस्तान के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। 15-16 अक्टूबर को हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा।

पंजाब से सटे हरियाणा के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में बारिश की संभावना अधिक है। Haryana Weather

शेष हरियाणा और एनसीआर में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं–कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश और तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

Sandeep Chhimpa

संदीप कुमार न्यूज़ मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के अनुभवी पत्रकार एवं न्यूज़ राइटर हैं। वह वर्तमान में NewzFast Web Media (NewzFast.com) से जुड़े हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले संदीप हरियाणा समाचार, कृषि, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं, बिजनेस, ऑटोमोबाइल और समसामयिक घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, विश्वसनीय स्रोतों और सटीक जानकारी के आधार पर पाठकों तक निष्पक्ष एवं उपयोगी समाचार सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ