Haryana Weather News : आने वाले 3 दिनों में IMD विभाग ने हरियाणा के कई जिलों को दी मौसम खराब की चेतावनी
Haryana Weather News : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।

Haryana Weather News : मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को मौसम नॉर्मल रहने वाला है। आज हीटवेव के कोई आसार न नहीं है। आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
17 जून तक का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में 17 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा।
इस दौरान हवाओं की दिशा और गति में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।
आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में पहले से मौजूद नमी की वजह से बीच-बीच में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई छा सकती है।
इस दौरान गरज-चमक के साथ धूलभरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं केवल छिटपुट बूंदाबांदी की ही संभावना है। बड़े स्तर पर या भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।








