Newz Fast, New Delhi, Haryana Voter List Revision: हाल ही में हरियाणा सरकार के निर्वाचन आयोग एक बड़ा अभियान शुरू करने वाली है। इस अभियान में मतदाता सूचियों को दुरुस्त किया जाएगा।
हरियाणा में ये अभियान 1 जुलाई 2026 से शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रशासन का मुख्य जोर उन नामों को हटाने पर रहेगा जो अब वैध नहीं हैं। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जिन्होंने अपना घर बदलकर कहीं और रहना शुरू कर दिया है।
उनका नाम इस लिस्ट से हटाया जाएगा। जिससे चुनाव प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो सके। इस अभियान में सरकारी कर्माचारी यानी बीएलओ खुद आपके घर तक पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि 15 जून से 14 जुलाई के बीच चलने वाले इस डोर-टू-डोर सर्वे में अधिकारी हर परिवार के सदस्यों की जानकारी लेंगे।
सरकारी कर्मचारी हर घर जाकर वोटर के बारे में पता लगाएंगे कि वह यहां पर रहता है या नहीं। इस अभियान के तहत मतदाताओं को अपने पहचान और पते से जुड़े कागजात सरकारी कर्मचारी को दिखाना पड़ेगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए हरियाणा में लगभग 25 हजार कर्मचारियों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है।
निर्वाचन आयोग इस काम को पूरा करने के लिए एक समय सीमा तय की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 21 जुलाई को पहली कच्ची लिस्ट जारी की जाएगी। जिससे लोग ये जान सकें कि उनका नाम सही है या नहीं।
अगर लिस्ट में किसी मतदाता का नाम नहीं है या गलत है तो वह 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच में सुधार करने के लिए आवेदन कर सकते है। मतदाता लिस्ट में नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, मतदाता लिस्ट से नाम को कटवाने के लिए फॉर्म-7 और ठीक करवाने के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जाएगा।














