Haryana Roadways Jobs : हरियाणा रोडवेज करेगा 700 परिचालकों की भर्ती, मंत्री जी ने कर दिया बड़ा ऐलान

Newz Fast, New Delhi, Haryana Roadways Jobs : एप पर बसों की लाइव लोकेशन से लेकर निर्धारित बस अड्डे या स्टाप पर पहुंचने का अनुमानित समय, किराया और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एप हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी तीनों भाषाओं में उपलब्ध हो तथा एंड्रायड और आइओएस दोनों प्लेटफार्म पर चले। एप में बसों के अनधिकृत स्थानों पर ठहराव की जानकारी भी दर्ज होगी। विभिन्न योजनाओं के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए डिजिटल क्यूआर कोड/कार्ड की सुविधा देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

करीब 700 कंडक्टरों की पदोन्नति प्रस्तावित है। इनके स्थान पर जल्द ही 700 नए कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कारपोरेशन के माध्यम से 125 साधारण बसें तैयार की जा रही हैं।

चरखी दादरी के भाजपा विधायक सुनील सतपाल सांगवान के साथ बैठक ले रहे विज ने सभी रोडवेज बसों में जीपीएस लगाने और प्रत्येक बस के बस अड्डे पर पहुंचने तथा रवाना होने का समय कंट्रोल सेंटर में दर्ज करने के निर्देश दिए। सभी बस अड्डों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर बसों की समय–सारिणी और गंतव्य प्रदर्शित होंगे। निर्धारित बस अड्डे पर बस नहीं ले जाने पर सिस्टम के माध्यम से जवाबदेही तय की जाएगी।

मंत्री ने बस अड्डों पर अवैध खाद्य विक्रेताओं पर सख्ती और यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आइआरसीटीसी की तर्ज पर व्यवस्था विकसित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा। साथ ही शौचालयों की नियमित सफाई, वैक्यूम क्लीनिंग तथा जर्जर शौचालयों की मरम्मत कराने के निर्देश देते हुए बस अड्डों को स्वच्छता के मामले में देश के माडल बस अड्डे बनाने पर जोर दिया।

Sandeep Kumar

Sandeep Kumar के Newz Fast पर प्रकाशित समाचार और लेख इस पृष्ठ पर उपलब्ध हैं।

Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ