हरियाणा रोडवेज कर्मचारी हड़ताल टली, Newz Fast (हरियाणा): हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। बुधवार को परिवहन आयुक्त अतुल द्विवेदी और महानिदेशक निखिल गजराज के साथ रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की साढ़े चार घंटे तक चली बैठक में कई मांगों पर सहमति बन गई।
बैठक में कर्मचारियों की दो दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल, जो वीरवार और शुक्रवार को होनी थी, टल गई है। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों के आवागमन में दिक्कत नहीं होने की उम्मीद है।
आठ मांगों पर चर्चा के लिए 25 नवंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ दोबारा बैठक होगी।














