Haryana Rain Today : हरियाणा के इन जिलों में होने वाली है अगले दो घंटे में तगड़ी बारिश, जानें ये ताजा अलर्ट

Newz Fast, New Delhi, Haryana Rain Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश से 15 अक्टूबर को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में एक दिन में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे पहुंच गया। वहीं रेवाड़ी और नारनौल में देर रात में भी बारिश हुई।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान रेवाड़ी के बावल में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर को प्रदेश के 10 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

विभाग की जानकारी के मुताबिक, बारिश के साथ गरज–चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। 9 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अक्टूबर को यमुनानगर, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम की स्थिति अलग–अलग रह सकती है।

विभाग ने यमुनानगर, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज–चमक और बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा प्रदेश में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

Sandeep Chhimpa

संदीप कुमार न्यूज़ मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के अनुभवी पत्रकार एवं न्यूज़ राइटर हैं। वह वर्तमान में NewzFast Web Media (NewzFast.com) से जुड़े हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले संदीप हरियाणा समाचार, कृषि, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं, बिजनेस, ऑटोमोबाइल और समसामयिक घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, विश्वसनीय स्रोतों और सटीक जानकारी के आधार पर पाठकों तक निष्पक्ष एवं उपयोगी समाचार सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ