बुधवार, 09 सितंबर 2026 | 16:04 ISTFollow us at:
हरियाणा

Haryana News : हरियाणा के इन जिलों में लगते हैं सबसे प्रसिद्ध मेले, जानें इनके पीछे का इतिहास

Haryana News: हरियाणा अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। हरियाणा में ऐसे तो बहुत से मेले लगते है, जो बहुत खास होते है। लेकिन हरियाणा में 3 ऐसे मेले लगते है जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है।…

Haryana News

Newz Fast, New Delhi, Haryana News: हरियाणा पूरे भारत में अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक मेलों प्रसिद्ध है। हरियाणा में हर साल अलग-अलग जगहों पर कई तरह के मेले आयोजित किए जाते है। मेले में लाखों की संख्या में लोग घूमने और दर्शन करने के लिए आते है। इन मेलों में आस्था के साथ, राज्य की परंपरा, कला और संस्कृति को भी दिखाया जाता है।

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला हर साल फरवरी के महीने में हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आयोजित किया जाता है। ये मेला दुनियाभर में प्रसिद्ध है। सूरजकुंड मेला 2 हफ्ते तक चलता है। सूरजकुंड मेले में देश-विदेश से कलाकार अपनी हस्तशिल्प और कला का प्रदर्शन करने आते है। सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेलों में से एक है।

गीता जयंती महोत्सव

गीता जयंती महोत्सव हर साल मार्गशीर्ष माह की एकादशी के दिन हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में आयोजित किया जाता है। गीता जयंती महोत्सव भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को समर्पित है। इस मेले में अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम, प्रवचन और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। इस मेले में देश-विदेश से लोग दर्शन करने के लिए आते है। ये मेला हरियाणा का सबसे फेमस मेला है।

शीतला माता मेला

शीतला माता मेला हर साल चैत्र नवरात्रों में हरियाणा के गुरुग्राम जिले में लगता है। शीतला माता मेला भी हरियाणा का एक बड़ा धार्मिक मेला है। यहां पर लाखों-करोड़ों की संख्या में लोद दर्शन करने के लिए पहुंचते है। हरियाणा के पेहोवा जिले में पितरों की शांति लोग वहां बड़ी संख्या में आते है। इसके अलावा गोपाल मोचन मेला यमुनानगर में आयोजित होता है, जो ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है।

लेखक

Admin

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें