हरियाणा में बीमार नवजात शिशुओं के लिए 7 करोड़ से 19 नए वेंटिलेटर, मां भी साथ रह सकेगी

हरियाणा नवजात वेंटिलेटर: राज्य सरकार करीब सात करोड़ रुपये की लागत से 19 नए नवजात वेंटिलेटर खरीदने जा रही है। इससे सांस की परेशानी वाले बीमार शिशुओं को बेहतर इलाज मिलेगा, वहीं अस्पतालों में मां अपने बच्चे के साथ रह सकेगी। फिलहाल प्रदेश में 54 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, जो नई खरीद के बाद बढ़कर 73 हो जाएंगे।

हरियाणा नवजात वेंटिलेटर, Newz Fast (चंडीगढ़): हरियाणा सरकार गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं के इलाज की व्यवस्था बेहतर बनाने जा रही है। इसके लिए करीब सात करोड़ रुपये की लागत से 19 नए नवजात वेंटिलेटर खरीदे जाएंगे।

इनकी मदद से सांस लेने में परेशानी वाले बच्चों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। फिलहाल प्रदेश के अस्पतालों में 54 नवजात वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।

नए वेंटिलेटर मिलने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 73 हो जाएगी।

इसके साथ ही सरकार अस्पतालों में ऐसी व्यवस्था भी शुरू कर रही है, जिसमें इलाज के दौरान मां अपने नवजात बच्चे के साथ रह सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.

सुमिता मिश्रा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Sandeep Chhimpa

संदीप कुमार न्यूज़ मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के अनुभवी पत्रकार एवं न्यूज़ राइटर हैं। वह वर्तमान में NewzFast Web Media (NewzFast.com) से जुड़े हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले संदीप हरियाणा समाचार, कृषि, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं, बिजनेस, ऑटोमोबाइल और समसामयिक घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, विश्वसनीय स्रोतों और सटीक जानकारी के आधार पर पाठकों तक निष्पक्ष एवं उपयोगी समाचार सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ