Newz Fast, New Delhi Haryana Illegal Constructions : जानकारी के अनुसार विभाग ने भारी पुलिस की मौजूदगी में लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर किए गए 3 अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
DTP रोहित चौहान ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या दुकान न खरीदें।
इसके अलावा DTP ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि लोग किसी भी झांसे में न आएं और ऐसी जगहों पर निर्माण करने से बचें।
विभाग भविष्य में भी ऐसी अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह DTP रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कौशिक, क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र और इंफोर्समेंट SHO भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।














