गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 | 01:13 ISTFollow us at:

अपनी भाषा में पढ़ें

Choose your reading language

हिंदीHindiEnglishअंग्रेज़ीঅসমীয়াAssamese असमियाবাংলাBengali बंगालीગુજરાતીGujarati गुजरातीಕನ್ನಡKannada कन्नड़മലയാളംMalayalam मलयालममराठीMarathiଓଡ଼ିଆOdia ओड़ियाਪੰਜਾਬੀPunjabi पंजाबीதமிழ்Tamil तमिलతెలుగుTelugu तेलुगुاردوUrdu उर्दूनेपालीNepaliसंस्कृतम्Sanskrit संस्कृतسنڌيSindhi सिंधीडोगरीDogriकोंकणीKonkaniमैथिलीMaithiliꯃꯤꯇꯩꯂꯣꯟManipuri मणिपुरीभोजपुरीBhojpuriMizoमिज़ोअवधीAwadhiᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤSantali संतालीತುಳುTulu तुलुKhasiखासीབོད་སྐད་Tibetan तिब्बती

भाषा चुनें। अनुवाद सेवा लोड हो रही है।

स्वचालित अनुवाद में त्रुटियां हो सकती हैं। मूल खबर हिंदी में है। उपलब्धता Google Translate पर निर्भर है।

हरियाणा

Haryana Family ID : फैमली आईडी वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, सरकार ने बदल दिये ये नीयम

Haryana Family ID : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।

Haryana Family ID

Haryana Family ID : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में फ़ैमली आईडी को लेकर नई अपडेट आई है, जिसके तहत अब आप कई तरह की गलतियाँ ठीक करवा सकेंगे।

परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को लेकर आ रही समस्याओं पर अब फोकस किया गया है। अक्सर एक बार गलती होने पर उसे सुधार करने में लोगों को ज्यादा परेशानी आती है।

इसके लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने पर भी लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। लेकिन, अब लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर तत्काल तीन सेवाओं को दुरुस्त किया गया है।

इसमें बिजली कनेक्शन रिकॉर्ड, मृत व्यक्ति के रिकॉर्ड में सुधार के साथ एसएमएस सेवा शुरू कर दी गई है। जल्द ही ऐसी और त्रुटियां दूर करने के लिए हरियाणा परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी काम कर रही है।

इसका कहना है कि अभी आय के स्लैब को भी बदला जाएगा। इससे खासकर स्कॉलरशिप लेने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र कॉर्डिनेटर सतीश खोला का कहना है कि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। अभी और सुधार किए जाएंगे।

जिससे लोगों को और राहत मिलेगी। बता दें कि राज्य में 77.41 लाख परिवार पहचान पत्र बने हुए हैं। इससे 2.98 करोड़ सदस्य जुड़े हुए हैं। राज्य के 53 विभागों की 425 योजनाएं परिवार पहचान पत्र से जुड़ी हैं।

जानिए… अभी क्या किया गया सुधार…

1. पीपीपी पर आवेदन करते ही बिजली कनेक्शन रिकॉर्ड में सुधार

बिजली कनेक्शन संबंधी गलतियों को अब ऑनलाइन सुधारा जा सकेगा। नागरिक पोर्टल पर बिजली कनेक्शन नंबर और दस्तावेज अपलोड कर शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

सिस्टम पीपीपी और बिजली निगम के रिकॉर्ड का मिलान करेगा। अंतर मिलने पर मामला एडीसी के पास जाएगा। सत्यापन के बाद सही जानकारी अपडेट होगी, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

2. एडीसी ऑफिस से आवेदन की कमी का जाएगा एसएमएस

पीपीपी पोर्टल पर एडीसी-टू-सिटीजन मैसेजिंग लिंक के जरिए एसएमएस सुविधा शुरू की गई है। अब एडीसी सीधे नागरिकों को बैठक की तिथि, समय और जरूरी जानकारी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज सकेंगे।

इससे बैठक संबंधी सूचना प्राप्त करने में होने वाली देरी कम होगी। नागरिकों को अपने मोबाइल और पीपीपी पोर्टल पर अपडेट रखना होगा।

3. मृत व्यक्ति के रिकॉर्ड में नाम, माता-पिता एवं जीवनसाथी के नाम और जन्म तिथि में सुधार हो सकेगा

अक्सर किसी की मौत होने के बाद उसका रिकॉर्ड ठीक नहीं होता था। अब मृत सदस्य के नाम, माता-पिता एवं जीवनसाथी के नाम और जन्म तिथि में सुधार की सुविधा पोर्टल पर शुरू की गई है।

अब मृत व्यक्ति के विवरण में गलती सुधार की सुविधा अंत्योदय आत्मनिर्भर पोर्टल पर शुरू कर दी गई है। यह सुविधा उन मामलों के लिए उपलब्ध होगी जिनमें सदस्य की मृत्यु की तिथि से छह माह के भीतर आवेदन किया जाएगा।

हरियाणा की ताज़ा खबरें और अपडेट — देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ अपनी कैटेगरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी पढ़ें।

न्यूज़ फ़ास्ट पर पढ़ें ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, खेल, मनोरंजन, शिक्षा, हेल्थ, ऑटोमोबाइल, क्राइम, धर्म और लाइफस्टाइल की खबरें। साथ ही खेती-बाड़ी, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं और रोज़गार से जुड़े उपयोगी अपडेट पाएं।

सिर्फ ताज़ा खबरें ही नहीं—उनकी पृष्ठभूमि, जरूरी जानकारी और आसान भाषा में विश्लेषण भी। Newz Fast पर देश और आपके आसपास की खबरें पढ़ते रहें।

लेखक

Siya Choudhary

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें