एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा बने हैफेड चेयरमैन, मुख्यमंत्री नायब सैनी का जताया आभार

हैफेड चेयरमैन वीरेंद्र शर्मा: जींद के एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा को हरियाणा स्टेट कोआपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व और संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने किसानों के हितों और सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने का भरोसा दिलाया है।

हैफेड चेयरमैन वीरेंद्र शर्मा, Newz Fast (जींद): एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा को हरियाणा स्टेट कोआपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (हैफेड) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

साथ ही मैनेजिंग कमेटी (बोर्ड आफ डायरेक्टर्स) में सरकारी नामित सदस्य भी बनाया गया है। वीरेंद्र शर्मा जींद के पटियाला चौक स्थित सुंदर नगर के निवासी हैं और जींद जिला अदालत में प्रैक्टिस करते हैं।

सतबीर शर्मा मूलरूप से डाहौला गांव के रहने वाले हैं। पिछले 16 साल से वीरेंद्र शर्मा भाजपा से जुड़े हुए हैं।

उनके पिता सतबीर शर्मा आर्मी से सेवानिवृत्त हैं।

चेयरमैन नियुक्त होने पर वीरेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व और संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे किसानों के हितों और सहकारी क्षेत्र को मजबूत करेंगे।

Sandeep Chhimpa

संदीप कुमार न्यूज़ मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के अनुभवी पत्रकार एवं न्यूज़ राइटर हैं। वह वर्तमान में NewzFast Web Media (NewzFast.com) से जुड़े हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले संदीप हरियाणा समाचार, कृषि, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं, बिजनेस, ऑटोमोबाइल और समसामयिक घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, विश्वसनीय स्रोतों और सटीक जानकारी के आधार पर पाठकों तक निष्पक्ष एवं उपयोगी समाचार सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ