गुरुग्राम: बीएसएफ अधिकारी के बेटे ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दी, पुलिस जांच में जुटी

गुरुग्राम बीएसएफ अधिकारी के बेटे की सुसाइड: सेक्टर-84 की हाईराइज सोसाइटी में 28 वर्षीय आशिम खची की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह काफी समय से डिप्रेशन में था। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

गुरुग्राम बीएसएफ अधिकारी के बेटे की सुसाइड, Newz Fast (गुरुग्राम, हरियाणा): दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा मामला सामने आया है। गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित हाईराइज सोसाइटी के 11वें फ्लोर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।

बताया गया है कि युवक ने सुसाइड कर लिया है।

उसकी पहचान 28 साल के आशिम खची के रूप में हुई है। जो कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में तैनात एक बड़े अधिकारी सत्यवान खची के बेटे थे।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित ‘द लीफ सोसाइटी’ में हुई। यहां आशिम खची अपनी मां के साथ रहता था।

बुधवार को आशिम ने अचानक 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आशिम के पिता सत्यवान खची बीएसएफ में कार्यरत हैं और ओडिशा में उनकी तैनाती है।

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि आशिम काफी समय से डिप्रेशन में था। फिलहाल खेड़कीदौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मन में सुसाइड का ख्याल आए तो मनोचिकित्सक से बात करके आप अपनी समस्या का हल खोज सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 है, जहां आप 24X7 संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन 1800-599-0019 (13 भाषाओं में) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस 080-26995000 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Sandeep Chhimpa

संदीप कुमार न्यूज़ मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के अनुभवी पत्रकार एवं न्यूज़ राइटर हैं। वह वर्तमान में NewzFast Web Media (NewzFast.com) से जुड़े हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले संदीप हरियाणा समाचार, कृषि, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं, बिजनेस, ऑटोमोबाइल और समसामयिक घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, विश्वसनीय स्रोतों और सटीक जानकारी के आधार पर पाठकों तक निष्पक्ष एवं उपयोगी समाचार सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ