चरखी दादरी के 44 गांवों में 300 करोड़ की जल योजना, खारे पानी की समस्या से मिलेगी राहत

चरखी दादरी 44 गांव जल योजना: चरखी दादरी के 44 गांवों में 300 करोड़ रुपये की जल योजना: जनस्वास्थ्य विभाग नए वाटर वर्क्स और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बना रहा है, ताकि नहरी पानी को शुद्ध कर ग्रामीणों को मीठा पेयजल मिल सके। अब तक 20 गांवों में काम पूरा हो चुका है, शेष 24 गांवों में छह महीने के भीतर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।

चरखी दादरी के 44 गांव, Newz Fast (हरियाणा): हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए नए जलघर बनाने और नई पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में चरखी दादरी जिले के 44 गांवों को खारे पानी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मेगा प्लान बनाया गया है।

जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन गांवों में नए वाटर वर्क्स का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग के अनुसार अब तक लगभग 20 गांवों में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 24 गांवों में अगले छह महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इन वाटर वर्क्स के साथ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाए जा रहे हैं, ताकि नहरी पानी को शुद्ध करके ग्रामीणों को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जा सके।

पुराने वाटर वर्क्स में चव्वे का पानी मिलने से नहरी पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। नए निर्माण में इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जा रही है।

बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए वाटर वर्क्स की क्षमता 55 एलपीसीडी से बढ़ाकर 75 एलपीसीडी करने का निर्णय भी लिया गया है।

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि सभी गांवों में नए वाटर वर्क्स तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी जल्द पूरा कराने के लिए संबंधित एजेंसी को छह महीने की समय सीमा दी गई है।

Mukesh Gusaiana

मुकेश गुसाईना न्यूज़ फ़ास्ट के हिंदी न्यूज़ राइटर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वह कृषि, मंडी भाव, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार, बिजनेस, टेक्नोलॉजी,और देश-दुनिया की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ