अमित शाह राहुल गांधी SIR चुनौती, Newz Fast (करनाल): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल में राहुल गांधी को एसआईआर (मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण) पर संसद में विशेष सत्र बुलाने की चुनौती दी।
अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एसआईआर के मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने को तैयार है। राहुल गांधी को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने की मांग करें।
सरकार इस मुद्दे पर संसद में पूरी चर्चा कराने के लिए तैयार है।
उन्होंने कांग्रेस पर मतदाता सूची में घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि मतदाता सूची शुद्ध करना चुनाव आयोग का संवैधानिक दायित्व है। कांग्रेस को झूठ बोलना बंद करना चाहिए और संसद में चर्चा से भागना नहीं चाहिए।














