Hills In Haryana: हरियाणा के ये 4 शानदार हिल स्टेशन देगे हिमाचल के पहाड़ों की फिलिंग, जानें

महंगे पेट्रोल के चक्कर में लोगों ने घूमना-फिरना भी कम कर दिया है। ऐसे में अगर आप पास की सस्ती जगह देख रहे हैं, तो हरियाणा के इन 4 हिल्स में घूमने के लिए जा सकते हैं।
 | 
hills

Newz Fast, Haryana हरियाणा में ही 4 ऐसी जगह है जहां आपको बिल्कुल हिमाचल के पहाड़ों जैसा आनंद आएगा। हम अकसर अपने परिवार के साथ पहाड़ों की सैर करने के लिए हम अकसर एक मोटी रकम खर्च कर देते है। 

साथ ही एक लंबा सफर तय कर वहां तक पहुंचते है। गर्मियों की छुट्टियों में लोग अपने परिवार के साथ हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग करते है। हिमाचल में स्थिति इन खूबसुरत और ठंड़े पहाड़ों तक पहुंचने में बहुत समय और तेल लगता है। 

जब हम वहां तक पहुंचते है तब तक थकान से चूर हो जाते है। अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैंए जहां आप 2 से 3 घंटे में पहुंच जाएं,तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं.

दिल्ली के पास मौजूद हरियाणा के वो हिल स्टेशनए जहां आपको मजा तो आएगाए साथ ही आपको घर से ज्यादा दूर पेट्रोल फुककर नहीं जाना पड़ेगा ।

Sohna Hills
दिल्ली से करीबन 64 किमी दूर हरियाणा में सोहना हिल्स बेहद शानदार जगह है। सोहना हिल्स अपने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और हरियाणा की सबसे महत्वपूर्ण जगहों में शामिल है। 

आपको बता दें, यहां हर वीकेंड पर हजारों की संख्या में लोग अपने परिवार वालों के साथ वीकेंड मनाने आते हैं। घने जंगलों के बीच घूमने के अलावा आप यहां दमदमा झील, सोहना झील या झरना, सोहना का पहाड़ी किला जैसे स्थानों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। 

हरियाणा में स्थित सोहना अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है।

मोरनी हिल्स - Morni Hills

मोरनी हिल्स भी हरियाणा का सबसे बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। करीबन 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये पहाड़ी जगह प्राकृतिक प्रेमियों को बेहद पसंद आती है। 

अगर आप अभी तक मोरनी हिल्स नहीं गए हैं, तो एक बार इस जगह पर भी जरूर जाएं। खूबसूरत पहाड़ों में स्थित टिक्कर ताल, एडवेंचर पार्क और मोरनी किला देखने के अलावा आप यहां बोटिंग, ट्रेकिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

तोशाम हिल्स - Tosham Hills

हरियाणा में मौजूद तोशाम हिल्स भी पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। आपको बता दें, तोशाम हिल्स को हरियाणा में धर्म की नगरी के रूप में जाना जाता है। 

कहते हैं कि यहां 8 वीं शताब्दी की मूर्तियां स्थित हैं। अगर ऐसे में आप हरियाणा की खूबसूरत पहाड़ी और धार्मिक शहर में घूमना चाहते हैं, तो एक बार तोशाम हिल्स जरूर जाएं।

पवेरा हिल्स - Pawera Hills

सोहना हिल्स, मोरनी हिल्स और तोशाम हिल्स घूमने के साथ-साथ आप पवेरा हिल्स घूमने के लिए भी जा सकते हैं। महेंद्रगढ़ में मौजूद पवेरा हिल्स अपने ऊंचे पहाड़ों और घने जंगलों के लिए जानी जाती है। 

ये जगह मशहूर पिकनिक स्पॉट के लिए भी प्रसिद्ध है। आपको बता दें, मानसून में सबसे पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं।

WhatsApp Group Join Now