आज कुरुक्षेत्र-दिल्ली जाने वाली रेल रहेगी रद्द; दिल्ली-चंडीगढ़ जाने वाली देरी से चलेगी

बादली-होलंबी कलां के बीच रविवार दोपहर 12:20 बजे से शाम 4:20 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा, जिसके चलते रविवार को यात्रियों को कुरुक्षेत्र और दिल्ली जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
 | 
delhi or kurachatra janevali tren bend

Newz Fast,Panipat  ऐसे में यात्री तैयारभ् करके ही घर से निकलें। मुख्य रूप से हरियाणा के पानीपत जिला वासी कुरुक्षेत्र मेमू पर निर्भर रहते हैं, जो रविवार को रद्द रहेगी। अमृतसर पंजाब जाने के लिए अमृतसर इंटरसिटी भी रद्द रहेगी।

इस दौरान रूट से गुजरने वाले कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने दो मेमू और दो इंटरसिटी को रद्द कर दिया है। एक ट्रेन को डायवर्ट करके गुजारा जाएगा।

शताब्दी और जनशताब्दी सहित तीन ट्रेनों को 60 से 90 मिनट की देरी से संचालित किया जाएगा। पानीपत रेलवे स्टेशन के अधीक्षक इंद्रपाल खोसला ने बताया कि पानीपत रेलवे स्टेशन से प्रभावित रहने वाली ट्रेनों की सूची रेलवे ने जारी कर दी है।

पंजाब, दिल्ली और यूपी जाने वाले ट्रेनें भी रद्द

रविवार को सफर करने से पहले यात्री अपने घर से ही प्लान बनाकर चलें कि उन्हें कितने बजे कहां जाना है। क्योंकि पंजाब, दिल्ली, यूपी जाने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी तो वहीं कुछ देरी से चलेंगी।

इसके साथ कुछ ट्रेनों को अंबाला में ही रोक कर वापस भेज दिया जाएगा।

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 04449 नई दिल्ली कुरुक्षेत्र मेमू 04452 कुरुक्षेत्र-नई दिल्ली मेमू
-12460 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस14682 न्यू दिल्ली इंटरसिटी

यह ट्रेन की गई डायवर्ट
- 22215 अमृतसर एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस को शकूर बस्ती, रोहतक, जाखल, धुरी वाया लुधियाना हो कर गुजारा जाएगा।

यह ट्रेनें चलेंगी लेट
- 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी को चंडीगढ़ से 90 मिनट की देरी से रवाना किया जाएगा।
- 12926 अमृतसर से बांद्रा टमिनस के बीच चलने वाली इस ट्रेन को अमृतसर स्टेशन से 60 मिनट देरी से रवाना किया जाएगा।
- 12057 नई दिल्ली से ऊना हिमाचल के बीच चलने वाली जनशताब्दी को दिल्ली से 90 मिनट की देरी से रवाना किया जाएगा।

यह आंशिक रूप से रद्द रहेगी
- 14508 फजालिका-नई दिल्ली इंटरसिटी को अंबाला स्टेशन पर रोक दिया जाएगा।
- 14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस जो फाजिल्का से दिल्ली के लिए चलती है, इसे अंबाला स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now