Hisar Today News : शादी के बाद पत्नी नहीं भेजा ससुराल, पति ने साले-ससुर समेत 15 पर करवा दिया मामला दर्ज
Newz Fast, Hisar
Hisar Today News : हरियाणा के हिसार जिले में एक 15 साल के नाबालिग की जबरन शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन पक्ष के 15 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बिचौलियों पर भी चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। खास बात तो यह है कि शादी के बारे में विभाग को जानकारी लड़के के जीजा ने ही दी थी। जीजा ने पुलिस को सारे सुबुत देते हुए कहा है कि शादी के समय लड़का नाबालिग था।
जानकारी के मुताबिक जीजा जो फतेहाबाद के खुंबर गांव का रहने वाला है गोबिंदराम अपने ससुरालजनों से इस बात पर गुस्सा था कि वह उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे हैं। जिस पर वह गुस्सा होकर पुलिस के पास पहुंच गया और पूरे मामले के बारे में बता दिया।
पुलिस ने गोबिंदराम की शिकायत पर लड़के के पिता भट्टूकलां वासी दलबीर उर्फ बिहारी लाल, सरोज देवी , रोहताश, रणबीर, सतबीर, सुरेंद्र , सोनू सहित 15 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में जीजा गोबिंदराम ने बताया कि उसके साले धीरज की शादी 14 जून 2021 को डोभी की रहने वाली रेणु के साथ हुई थी। उस समय वह केवल 15 साल का ही था। जबकि रेणु की उम्र लगभग 25 साल थी।
गोबिंदराम ने बताया कि धीरज का जन्म 1 जनवरी 2004 है और शादी के समय 15 साल का था। परिवार के लोगों ने उसकी शादी जबरन की थी।
गोबिंदराम के अनुसार, इसके जब इस बारे में उसने आवाज उठाई तो ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी पत्नी व बेटी को पिछले कई महीनों से अपने पास रखा हुआ है।
ये भी पढे़- Aligarh News : 10 महीने के बच्चे को पिता ने ही किया अगवा, महिला ने ससुराल वालों पर लगाए ये गंभीर आरोप
गोबिंदराम ने सुबूत के तौर पर पुलिस को धीरज की शादी की फ़ोटो, जन्मपत्री, मार्कशीट व आंगनबाड़ी का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। (Hisar Today News )