Rohtak Today News : मां ने बेटे की हत्या कर शव को घर में दफनाया, वजह जानकर पुलिस भी हुई हैरान

Newz Fast, Rohtak Rohtak Today News हरियाणा में रोहतक के गांव सैमाण में दो माह से लापता 26 वर्षीय कर्मपाल उर्फ राहुल का शव उसके ही घर के कमरे में दफन मिला। रविवार को पुलिस ने कमरे का फर्श तोड़ राहुल का शव निकाला। शव दो माह से मिट्टी में...
 | 
Rohtak Today News : मां ने बेटे की हत्या कर शव को घर में दफनाया, वजह जानकर पुलिस भी हुई हैरान

Newz Fast, Rohtak

Rohtak Today News

हरियाणा में रोहतक के गांव सैमाण में दो माह से लापता 26 वर्षीय कर्मपाल उर्फ राहुल का शव उसके ही घर के कमरे में दफन मिला। रविवार को पुलिस ने कमरे का फर्श तोड़ राहुल का शव निकाला।

शव दो माह से मिट्‌टी में दबे होने पर डी कम्पोज हो चुका था। मृतक राहुल के कंकाल की कुछ हडि्डयां ही बरामद हुई। वहीं हत्या की इस वारदात में जो कहानी सामने आ रही है वो रिश्तों के कत्ल की है। हत्या का आरोप राहुल की मां सुनीता और छोटे भाई विकास पर है। Rohtak Today News

Rohtak Today News : मां ने बेटे की हत्या कर शव को घर में दफनाया, वजह जानकर पुलिस भी हुई हैरान

पुलिस पूछताछ में आरोपी मां बेटे ने कबूल किया है कि राहुल अपने पिता के घर छोड़कर जाने की वजह अपनी मां को मानता था। वो उस पर शक करता था। इसे लेकर वो रोजाना अपनी मां सुनीता से झगड़ा करता। छोटा भाई विकास अपनी मां की तरफदारी करता। Rohtak Today News

पुलिस के अनुसार रोज के झगड़े ही वो कारण बने जिसमें नौ माह तक जिस मां ने बेटे को रखा उसकी उसने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उसका शव भी घर के एक कमरे में दफना दिया।

उसके ऊपर नया फर्श डाला और घर पर ताला लगा मां-बेटा फरार हो गए। पुलिस ने हत्यारोपी सुनीता और विकास को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 2 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। Rohtak Today News

Rohtak Today News : मां ने बेटे की हत्या कर शव को घर में दफनाया, वजह जानकर पुलिस भी हुई हैरान

हत्यारोपियों का कबूलनामा…पहले रस्से से बांधकर पीटते रहे, बाद में गला घोंट कर मौत की नींद सुला दिया

पुलिस हिरासत में हत्यारोपी सुनीता और विकास ने बताया कि 6 जून की रात राहुल ने उनके साथ झगड़ा किया था। इस पर मां बेटे ने मिल पहले तो राहुल को रस्से से बांध दिया। उसकी काफी देर तक पिटाई की।

बाद में एक रस्सी से उसका गला घोटकर उसे मार दिया। बाद में उसे घर के स्टोर के तौर पर इस्तेमाल होने वाले कमरे में मिट्‌टी खोदकर दफना दिया। इसके बाद उस कमरे में रात को ही नया फर्श डाल दिया। Rohtak Today News

ऐसे खुला राज… शक होने पर फूफा लेकर आया पुलिस, तब उगला पूरा राज

राहुल के फूफा सतीश ने महम थाना में शिकायत देकर शक जाहिर किया था। सतीश के अनुसार उसका राहुल से दो माह से संपर्क नहीं हो पा रहा था। सुनीता से फोन पर पूछा तो उसने कहीं चले जाने के बारे में कहा। उसे शक हुआ तो सैमाण गांव की पंचायत से बात की। फिर पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने सुनीता और विकास को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो राहुल की हत्या का राज खुल गया। रविवार को उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उनके घर में बने स्टोर का फर्श तोड़कर करीब 4 फुट की गहराई तक खुदाई की। इस पर राहुल का कंकाल मिल गया।

Rohtak Today News : मां ने बेटे की हत्या कर शव को घर में दफनाया, वजह जानकर पुलिस भी हुई हैरान

पिता का दर्द… मैंने समझाया था, तू अलग रह ले

पीजीआई में मृतक के पिता सत्यवान ने बेटे की हत्या को लेकर कहा कि उसने अपने बेटे राहुल को कई बार समझाया था कि वो अपनी मां और भाई विकास के साथ झगड़ा ना किया कर अलग रह ले। वे तुझे मार देंगे। Rohtak Today News

रातभर पहरा दिया, ताकि किसी को जुर्म की भनक न लगे

हत्यारोपी सुनीता और विकास ने राहुल के शव को जिस कमरे में दफनाया था। उसके आगे रात भर पहरा दिया। सुनीता चारपाई डालकर कमरे के आगे बैठी रही। Rohtak Today News

विकास दो तीन बार बाहर गली में जाकर देख कर आया की किसी को उनके इस कांड पर शक तो नहीं हुआ। अगले दिन दोनों मां बेटा घर पर ताला लगा वहां से चले गए। सुनीता फरीदाबाद की किसी फैक्ट्री और विकास रोहतक में ही मजदूर करने लगे।

WhatsApp Group Join Now