Mewat Racket In House : हरियाणा में महिलाएं अपने ही घर में करवा रही थी देह व्यापार, पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को किया गिरफ्तार

Newz Fast, Mewat Mewat Racket In House : मेवात इलाके में पुलिस की टीम ने देह व्यापार के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने देह व्यापार की जानकारी पुलिस को दी थी जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले...
 | 
Mewat Racket In House : हरियाणा में महिलाएं अपने ही घर में करवा रही थी देह व्यापार, पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को किया गिरफ्तार

Newz Fast, Mewat

Mewat Racket In House : मेवात इलाके में पुलिस की टीम ने देह व्यापार के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने देह व्यापार की जानकारी पुलिस को दी थी जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया।

जानकारी के मुताबिक नूंह से सटे गांव शाहपुर नंगली गांव का यह मामला है। दो महिलाएं घर में ही देह व्यापार का धंधा चला रही थी। ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो ग्रामीणों ने धावा बोल दिया।

Mewat Racket In House : हरियाणा में महिलाएं अपने ही घर में करवा रही थी देह व्यापार, पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि 31 जुलाई की शाम को दो युवक महिला के मकान पर पहुंचे थे। इसके बाद वो किसी अन्य ग्रामीण के घर में जा घुसे और बच्चे को दबोच लिया। बच्चे ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए।

आरोपी साकिर उर्फ कालू पुत्र खुशी निवासी गांव गवारका तावडू व सराफत अली पुत्र दाउद निवासी गांव बड़वा को पकड़ कर 112 नंबर पर फोन कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने वेश्यावृति में संलिप्त महिला रुकैया पत्नी निज्जर मोहम्मद व शाहिना पत्नी मुबीन को भी पुलिस के हवाले कर दिया।

Mewat Racket In House : हरियाणा में महिलाएं अपने ही घर में करवा रही थी देह व्यापार, पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को किया गिरफ्तार

ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से गांव में उक्त दोनों महिलाएं बाहर से महिलाओं व युवतियों को लाकर वेश्यावृति का धंधा कराती थी। नशे में आने वाले लोग अंजान लोगों के घरों में रात के समय घुस जाते थे, इसके बारे में पुलिस को सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

डीएसपी सुधीर तनेजा ने कहा कि क्षेत्र में किसी तरह के गलत कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो महिलाओं व दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है। (Mewat Racket In House)

WhatsApp Group Join Now