Fatehabad News : हरियाणा में अनोखी चोरी, गाड़ी के टायर निकाल ईंटों पर खड़ी कर गए चोर

Newz Fast, Fatehabad Fatehabad News : फतेहाबाद में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। जाखल शहर में चोरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर चुरा लिए। चोर आई-20 कार को ईंटों पर खड़ी कर चारों टायर ले गए। वहीं, एक घर से तो गेहूं के 20 कट्टे चोरी...
 | 
Fatehabad News : हरियाणा में अनोखी चोरी, गाड़ी के टायर निकाल ईंटों पर खड़ी कर गए चोर

Newz Fast, Fatehabad

Fatehabad News : फतेहाबाद में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। जाखल शहर में चोरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर चुरा लिए। चोर आई-20 कार को ईंटों पर खड़ी कर चारों टायर ले गए।

वहीं, एक घर से तो गेहूं के 20 कट्टे चोरी कर लिए। दुकान का ताला तोड़ने की भी कोशिश की। लोगों में खौफ है। पुलिस के प्रति भी रोष बढ़ रहा है।

Fatehabad News : हरियाणा में अनोखी चोरी, गाड़ी के टायर निकाल ईंटों पर खड़ी कर गए चोर

जानकारी के मुताबिक, जाखल शहर में गुरुद्वारा के पास एक कार के चारों टायर ही गायब हो गए। कार मालिक कृष्ण कुमार ने कहा कि रात को प्लाट में आई 20 कार खड़ी की थी। रात को चोर रिंग सहित टायर चुराकर ले गए हैं।

कार को ईंटों के सहारे खड़ा कर फरार हो गए है। उन्हें 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सुबह उठे तो कार ईंटों पर खड़ी मिलीं। यह देख उनके होश उड़ गए।

पूरे शहर में यह चोरी चर्चा का विषय रही। उन्होंने चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। (Fatehabad News)

लड़की से की छेड़छाड़ तो सिखाया ऐसा सबक देखिये वीडियो-

 

WhatsApp Group Join Now