एंडस्ट्रियल एरिया के 18 फीडर रहेंगे प्रभावित; शाम 7 बजे तक नहीं आएगी बिजली

हरियाणा के पानीपत जिले के इंडस्ट्रियल एरिया के साथ 18 फीडर पर रविवार को 8 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। रविवार को छुट्टी के दिन भी लोगों को बिजली कटौती से दो चार होना पड़ेगा।
 | 
bjali bivag

Newz Fast,Panipat सुबह 8 से लेकर शाम 7 बजे तक करीब 11 घंटे के दौरान अलग-अलग समय बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान जनरेटर मेंटेंनेंस के साथ ही अन्य कार्य किए जाएंगे।


इसके तहत 11 केवी जलालपुर, जलमाना, 11 केवी जलमाना, छाजपुर, पत्थरगढ़, अतौल्लापुर फीडर पर सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक, 33 केवी बाबरपुर, 33 बाल जटान,

11 केवी शिंबला एपी में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे और कुछ जगहों पर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहेगा।

11 केवी विजय हैचरी, 11 केवी नौल्था आरडीएस और एपी पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक, 11 केवी बिजावा आरडीएस, शाहपुर आरडीएस, पलड़ी फीडर पर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक,

33 केवी ऊंटला में सुबह 6 से शाम 4 बजे तक, 11 केवी पलहेड़ी, खोतपुरा, चंदौली में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक, 11 केवी पलहेड़ी, खोतपुरा में सुबह 8 से शाम 7 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

33 केवी ब्राह्मण माजरा, 33 केवी मांडी, 33 केवी एएचफी पर सुबह 9 से 9 बजे तक और 33 केवी सनौली और 33 केवी सेक्टर-29 पर सुबह 8 से 10 बजे तक शटडाउन रहेगा।

इससे 30 से ज्यादा गांव और कॉलोनियां प्रभावित रहेगी।

WhatsApp Group Join Now