Gurugram Dainik Bhaskar News : दोस्त के साथ होटल में गई 36 वर्षीय महिला की मिली लाश, धारदार हत्थियार से हुआ है वार
Newz Fast, Gurugram
Gurugram Dainik Bhaskar News
हरियाणा के ग्रुरुग्राम के एक निजी होटल में 36 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी।
मृतका की पहचना इमराना के तौर पर हुई है। वह आगरा की रहने वाली थी। फिलहाल वह किराए के मकान पर राजीव नगर इलाके में रहती थी।
मृतका अपने पुरुष दोस्त के साथ होटल के एक रूम में पहुंची थी। होटल के रिकॉर्ड में महिला के साथ आए पुरुष की पहचान अंकित के दौर पर दर्ज है। Gurugram Dainik Bhaskar News
मामला पॉश इलाके ओल्ड डीएलएफ के एक होटल का है। आरोपी ने होटल के कमरे और लॉबी में धारदार हथियार से महिला पर एक के बाद एक कई वार किए।
तकरीबन सवा 9 बजे के करीब आरोपी के हमले का विरोध करते हुए महिला पहली मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर गिरी जिसके बाद कंट्रोल रूम को महिला के सीढ़ियों से नीचे गिरने की सूचना दी गई। Gurugram Dainik Bhaskar News
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू की। हत्या के मामले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। महिला के गले पर धारदार हत्या से हमले के निशान नजर आए हैं। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।