Haryana Police Jobs 2024: हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर आई बड़ी अपडेट, इन लोगों को मिली बड़ी राहत

Newz Fast
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Haryana Police Jobs 2024: हरियाणा में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। HSSC ने 6 हजार पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई है। 

वहीं बता दें कि इससे पहले जिन लोगों ने आवेदन किया था उन्हें दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं है। HSSC के अनुसार 6 हजार पदों पर कांस्टेबल भर्ती होनी है। जिसमें से 1 हजार पद महिलाओं के लिए हैं और 5 हजार पद पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।

पुलिस भर्ती की योग्यता अभ्यर्थियों के लिए 12वीं पास रखा गया है। इसके अलावा 18 से 25 वर्ष के बीच उम्र होनी चाहिए। जिन युवाओं ने पहले ही इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और अब वे ओवरएज हो चुके हैं, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा कराने की जरूरत नहीं है।

HSSC अनुसार उम्मीदवारों को PMT के बाद फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना होगा। इसमें पुरुषों को ढाई किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होगी, वहीं महिलाओं को 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 

इसके अलावा एक्स सर्विसमैन के लिए एक किमी की दौड़ 5 मिनट में पूरी करना तय किया गया है। भर्ती के लिए नॉलेज टेस्ट 94.5 प्रतिशत का होगा। कुल अंक 100 होंगे और निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

हर प्रश्न के 0.945 अंक होंगे। पेपर में जनरल स्टडीज, जनरल साइंस, करंट अफेयर, जनरल रीजनिंग, कृषि, पशुपालन, न्यूमेरिकल सहित अन्य फील्ड से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।पुलिस परीक्षा में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के लिए 10 फीसदी और हरियाणा की बेसिक जानाकारी के लिए 20 फीसदी अंक दिए जाएंगे।

Share This Article