Dowry case : हरियाणा की एक और बेटी चढ़ी दहेज की बली, 6 लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Newzfast Dowry case सरकार ने बेटियों के लिए कई योजनाएं बनाई गई, उनकी सुरक्षा के दावे भी किए गए। लेकिन हमारे देश में फैली कुप्रथा की वजह से बेटियां अपने ही परिवार के बीच सुरक्षित नहीं है। परिवार वाले ही बेटियों के दुश्मन बने हुए है। कहने को दहेज प्रथा...
 | 
Dowry case : हरियाणा की एक और बेटी चढ़ी दहेज की बली, 6 लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Newzfast

Dowry case

सरकार ने बेटियों के लिए कई योजनाएं बनाई गई, उनकी सुरक्षा के दावे भी किए गए। लेकिन हमारे देश में फैली कुप्रथा की वजह से बेटियां अपने ही परिवार के बीच सुरक्षित नहीं है। परिवार वाले ही बेटियों के दुश्मन बने हुए है। कहने को दहेज प्रथा समाप्त हो गई लेकिन आज भी बेटियां दहेज की बली चढ़ रही हैDowry case

 

हरियाणा के पलवल के चांदहट थाना क्षेत्र के गांव हसापुर में दहेज के लोभियों ने गला दबाकर एक बेटी की हत्या कर दी। मृतका के भाई लक्ष्मण ने बताया कि उसकी बहन राजकुमारी की शादी 16 फरवरी 2020 को मानसिंह से हुई। लेकिन शादी के बाद से ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगे।Dowry case

Dowry case : हरियाणा की एक और बेटी चढ़ी दहेज की बली, 6 लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप

 

लक्ष्मण ने बताया कि बहन पति के साथ उसके ससुर मनसिंह, सास बाला, जेठ कृष्ण, जेठानी वंदना और सास के भतीजे लाखनसिंह ने 5 लाख रुपए और एक कार की मांग की थी। जब वह उनकी मांग पूरी नहीं कर पाए तो राजकुमारी को प्रताड़ित करते थे। रोजाना उसके साथ मारपीट करते थे।

राजकुमारी के परिवार वालों ने कई बार ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। लक्ष्मण ने बताया कि हत्या के दिन राजकुमारी के ससुराल वालों का फोन आया उन्होंने कहा कि तुम्हारी बहन सुबह से झगड़ा कर रहे है 20 मिनट में आ जाओ नहीं तो इसे मार देंगेDowry case

पहले लक्ष्मण को उनकी बातें मजाक लेगी लेकिन जब ससुराल जाकर देखा की उसकी बहन मृत हालत में पड़ी थी। ससुराल वालों ने कहा कि गुस्से में राजकुमारी ने चौबारे पर दुपट्टे से फांसी लगा ली। लेकिन जहां फांसी लगाई उसकी गांठ ठीली पड़ी हुई थी।Dowry case

लक्ष्मण ने बताया कि उनके घरएक रस्सी मिली जिसपर उसकी बहन के बाल अटके हुए थे। फिलाहल पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर सभी 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।Dowry case

WhatsApp Group Join Now