Gurnam Singh Chadhuni Suspend : किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को संयुक्त किसान मोर्चा ने किया सस्पेंड, जानिये वजह

Newz Fast, New Delhi Gurnam Singh Chadhuni Suspend : कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को आंदोलन में राजनीतिक ब्यानबाजी को लेकर सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें...
 | 
Gurnam Singh Chadhuni Suspend : किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को संयुक्त किसान मोर्चा ने किया सस्पेंड, जानिये वजह

Newz Fast, New Delhi

Gurnam Singh Chadhuni Suspend : कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को आंदोलन में राजनीतिक ब्यानबाजी को लेकर सस्पेंड कर दिया है।

आपको बता दें कि यह फैसला मोर्चा की जनरल बाडी मीटिंग ने लिया है। उनका कहना है कि राजनीतिक ब्यानबाजी को लेकर उन्हें मना किया गया था। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने की जिस पर यह कार्रवाई की गई है।

Gurnam Singh Chadhuni Suspend : किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को संयुक्त किसान मोर्चा ने किया सस्पेंड, जानिये वजह

मोर्चे में यह फैसला हुआ है कि फिलहाल सात दिनों के लिए चढ़ूनी मंच का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे और ना ही कोई ब्यान दे सकेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल की अध्यक्षता में मोर्चा जनरल की एक बैठक हुई थी। जिस पर राजेवाल ने बताया कि पंजाब व अन्य जत्थेबंदियों ने उन्हें चढ़ूनी के खिलाफ शिकायत दी थी।

Gurnam Singh Chadhuni Suspend : किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को संयुक्त किसान मोर्चा ने किया सस्पेंड, जानिये वजह

यह भी सामने आया कि चढ़ूनी जत्थेबंदियों को पंजाब में होने वाले चुनाव को लेकर पंजाब के किसानों को उकसा रहे हैं। मना करने के बावजूद उन्होंने बात नहीं मानी और लगातार चुनाव लड़ने को लेकर व राजनीतिक बयानबाजी कर रहे थे।

Gurnam Singh Chadhuni Suspend : किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को संयुक्त किसान मोर्चा ने किया सस्पेंड, जानिये वजह

इसे देखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लेकर उन्हें सात दिन के लिए सस्पेंड किया गया है। राजेवाल ने कहा कि हमलोग मोर्चा लड़ने आए हैं, चुनाव नहीं।

ये भी पढ़ें- Rohtak Handicapped News : हरियाणा के इस राज्य में अब दिव्यांगों को मिलेगी मुफ्ता शिक्षा के साथ ये सुविधाएं

इसके अलावा उन्होंने सिरसा में दो आंदोलनकारियों पर दर्ज किए गए देशद्रोह के मुकदमे वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ प्रेम सिंह भंगू, युद्धवीर सिंह, जोगेंद्र नैन आदि भी मौजूद थे। (Gurnam Singh Chadhuni Suspend)

WhatsApp Group Join Now