MLA Stenographer Vacancy : हरियाणा में विधायकों को मिलेंगे स्टेनोग्राफर, ऐसे होगी चयन प्रक्रिया
Newz Fast, Chandigarh
MLA Stenographer Vacancy
हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र से ठीक पहले विधायकों के लिए खुशखबरी आई है। प्रदेश के सभी विधायकों को आशुलिपिक उपलब्ध करवाने के लिए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के प्रयास सिरे चढ़ गए हैं। MLA Stenographer Vacancy
प्रदेश सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अब प्रदेश के सभी विधायकों को जिला केंद्रों पर आशुलिपिक (स्टेनो) उपलब्ध होंगे। इसके लिए संबंधित जिला उपायुक्तों को प्रबंध करने होंगे। MLA Stenographer Vacancy
हरियाणा विधान सभा के कुछ विधायकों ने इस संबंध में विधान सभा ज्ञान चंद गुप्ता को पत्र लिखा था। उन्होंने हरियाणा विधान सभा की ओर से प्रकाशित सदस्योपयोगी पुस्तिका में वर्णित नियमों का हवाला देते हुए कहा कि विधायकों को अपने कामकाज के लिए आशुलिपिक देने का प्रावधान है, लेकिन प्रदेश के विधायकों को ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। MLA Stenographer Vacancy
उनके पत्र पर संज्ञान लेते हुए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर इस दिशा में कार्रवाई करने का कहा। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नाते से विधायकों को अनेक सार्वजनिक काम करने होते हैं। इसके लिए उन्हें आशुलिपिक की सेवा उपलब्ध करवाना समय की आवश्यकता है। MLA Stenographer Vacancy
विधान सभा अध्यक्ष के पत्र पर संज्ञान लेते हुए गत 12 अगस्त को हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी किए गए। इन आदेशों में प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को विधायकों के लिए आशुलिपिक उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। जिला उपायुक्त यह व्यवस्था अपने स्टाफ से या स्थानीय निकाय विभाग से कर सकेंगे। MLA Stenographer Vacancy
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आजकल विधायी कामकाज के साथ-साथ क्षेत्र के काम भी बढ़ गए हैं। इसलिए विधायकों को इस प्रकार की सुविधा मिलनी आवश्यक थी।
प्रदेश सरकार ने ऐसा करके विधायकों की बहुत पुरानी मांग को पूरा किया है। विधायकों को यह सुविधा मिलने से जन समस्याओं के समाधान करने में पारदर्शिता एवं सक्रियता बढ़ेगी।