Kanya Vivah Yojana : विवाह के अवसर पर मिलेगी 51000 रुपये की सहायता राशी, करे अप्लाई ऑनलाइन

Kanya Vivah Yojana : विवाह के अवसर पर मिलेगी 51000 रुपये की सहायता राशी, करे अप्लाई ऑनलाइन
 
 | 
kanya vivha sagun rashi

 Newz Fast, New Delhi योजना के तहत आर्थिक सहायता पाने के लिए शादी के समय बेटी की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए और जिस लड़के से उस लड़की की शादी हो रही है।

उस लड़के की उम्र 21 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। कन्या विवाह योजना एमपी 2022 योजना  के तहत आवेदन करने वाली लड़की का नाम समग्र पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियां लाभान्वित होंगी।

MP Kanya Vivah Yojana: 21 अप्रैल से फिर शुरू होगी योजना
पुनः मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ( Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana ) को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह योजना 21 अप्रैल 2022 से पुन: संचालित की जाएगी।

जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को ₹55000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जिसमें घरेलू सामान, कुछ राशि की जांच व अन्य व्यवस्थाओं के लिए सहायता प्रदान की जाती है। 21 अप्रैल 2022 को इस योजना के तहत कार्यक्रम की शुरुआत राज्य के सीहोर जिले से की जाएगी।

जिसमें लाभार्थियों को 38000 रुपये की सामग्री दी जाएगी। ₹11000 का चेक दिया जाएगा और ₹6000 अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च करने के लिए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की लड़कियों को प्रदान किया जाता है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बढ़ाई जाएगी लाभ राशि
मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) की सरकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार की ओर से योजनाओं को भी नया रूप दिया जा रहा है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ₹51000 में दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 55000 किया जाएगा. इसके अलावा मंत्री उषा ठाकुर, मीना सिंह और यशोधरा राजे. सिंधिया को लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के प्रारूप को अंतिम रूप देने का जिम्मा सौंपा गया है। यह योजना 2 मई 2022 को शुरू की जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा सभी योजनाओं का विजन डॉक्युमेंट प्रस्तुत किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों की 3 से 11 जनवरी तक हुई समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रियान्वयन की जानकारी दी गयी है. लड़कियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से बाल विवाह को रोकने में भी मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री लड़की विवाह योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। इस होम पेज पर आपको आवेदन पत्र दिखाई देगा। इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, उम्र आदि भरनी होगी। सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

कन्या विवाह योजना के लाभ
इस योजना का लाभ उन राज्य परिवारों के बेटियों को दिया जाएगा जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे परिवार की बेटी की शादी में सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। बीपीएल परिवार की बेटी की शादी में सरकार 5,000 रुपये की एकमुश्त राशि देगी। यह राशि बालिका के नाम चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से दी जाएगी।

मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना 2022  के तहत राज्य के गरीब बेसहारा, गरीब, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों/विधवा महिलाओं/तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार देगी. एमपी कन्या विवाह योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए और बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।


 

WhatsApp Group Join Now