WWE Raw में रोमन रेंस, Newz Fast: इस हफ्ते WWE Raw का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो में दर्शकों को शानदार मुकाबले, जबरदस्त एक्शन और कई चौंकाने वाले सेगमेंट देखने को मिले।
रोमन रेंस की एंट्री ने भी फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाया, लेकिन शो का अंत उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।
रोमन रेंस और उनके भाइयों द उसोज़ पर विरोधियों ने जमकर हमला किया। इस दौरान रेंस को सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया।
हैरानी की बात यह रही कि उनके पुराने साथी सैमी जेन ने भी मौका मिलते ही उन्हें हैलुवा किक मार दी।
WWE Raw के मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और रॉयस कीज के बीच मुकाबला देखने को मिला। दोनों रेसलर्स ने रिंग में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच के दौरान ओटीएम, जेडा पार्कर और कार्मेलो हेज ने दखल देते हुए सिकोआ पर हमला कर दिया।
इसके चलते मुकाबला बीच में ही खत्म हो गया। किसी तरह सिकोआ रिंग से बाहर निकले और वहां जाकर हंसने लगे।
इसके कुछ ही देर बाद रोमन रेंस और द उसोज़ की एंट्री हुई। इसके बाद रिंग में दोनों पक्षों के बीच जोरदार भिड़ंत शुरू हो गई।
रोमन रेंस ने अपने अंदाज में स्पीयर लगाकर मुकाबले का रुख बदलने की कोशिश की। वह रॉयस कीज पर स्पीयर लगाने ही वाले थे कि तभी एक नकाबपोश शख्स ने उन पर चेयर फेंक दी।
इतना ही नहीं, उसने रेंस को जोरदार टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया।
बाद में खुलासा हुआ कि यह शख्स एक्स AEW स्टार क्रूज मोंटाना था, जिसने रॉयस कीज के ग्रुप 946 का साथ पकड़ लिया है। इसके बाद अपोनेंट टीम ने मैदान पर अपना दबदबा और बढ़ा दिया।











