Richest Singer Pop Star : दुनिया की सबसे अमीर सिंगर पॉप स्टार बनी टेलर स्विफ्ट, आज कमाती है अरबों रुपये

Newz Fast, New Delhi Richest Singer Pop Star : अमेरिकी पॉप सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) ने बड़े-बड़े अरबपतियों को पीछे छोड़कर अरबों की दौलत अपने नाम कर ली है.

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ अब 2 अरब डॉलर के पार पहुंच चुकी है, जिससे वो इतिहास की सबसे अमीर फीमेल म्यूजिशियन बन गई हैं.

उनकी संपत्ति में सबसे बड़ा योगदान रिकॉर्ड तोड़ एरास टूर, हिट एल्बम और अपने संगीत कैटलॉग पर दोबारा मालिकाना हक हासिल करने का रहा है.

एरास टूर में कमाए करोड़ों

पिछले कुछ सालों में टेलर स्विफ्ट का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. दुनिया भर में होस्ट होने वाले उनके एरास टूर को दर्शकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला था.

ये टूर इतना सफल रहा कि इसे अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कॉन्सर्ट टूर माना जा रहा है. टिकट के अलावा मर्चेंडाइज और ब्रांड वैल्यू ने भी उनकी कमाई में बड़ा रोल प्ले किया था.

काम आ गई टेलर की ये ट्रिक

टेलर की इस सफलता के पीछे बड़ा कारण उनके पुराने गानों और एल्बमों को दोबारा रिकॉर्ड करने का फैसला भी रहा है. अपनी मास्टर रिकॉर्डिंग्स के राइट्स को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने अपने कई पुराने एल्बम नए रूप में रिलीज किए.

इस ट्रिक ने न सिर्फ उन्हें अपने म्यूजिक पर कंट्रोल दिलाया, बल्कि गानों से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा भी सीधे उनके खाते में पहुंचने लगा.

एल्बमों से कमाए अरबों

फैंस ने भी उनके इस कदम का खुलकर सपोर्ट किया. दोबारा रिकॉर्ड किए गए एल्बमों को शानदार रिस्पॉन्स मिला और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से लेकर एल्बम बिक्री तक हर जगह इनका दबदबा देखने को मिला.

यही वजह है कि उनकी कमाई लगातार बढ़ती रही है. कुछ सालों में रिलीज हुए उनके नए प्रोजेक्ट्स और एल्बमों ने भी इस रफ्तार को बनाए रखा है.

हालांकि, फीमेल म्यूजिशियन में टेलर स्विफ्ट अब सबसे अमीर नाम बन चुकी हैं, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर म्यूजिशियन का रिकॉर्ड अभी भी Jay-Z के पास है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 2.8 अरब डॉलर है.

Siya Choudhary

Siya Choudhary के Newz Fast पर प्रकाशित समाचार और लेख इस पृष्ठ पर उपलब्ध हैं।

Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ