गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 | 01:52 ISTFollow us at:

अपनी भाषा में पढ़ें

Choose your reading language

हिंदीHindiEnglishअंग्रेज़ीঅসমীয়াAssamese असमियाবাংলাBengali बंगालीગુજરાતીGujarati गुजरातीಕನ್ನಡKannada कन्नड़മലയാളംMalayalam मलयालममराठीMarathiଓଡ଼ିଆOdia ओड़ियाਪੰਜਾਬੀPunjabi पंजाबीதமிழ்Tamil तमिलతెలుగుTelugu तेलुगुاردوUrdu उर्दूनेपालीNepaliसंस्कृतम्Sanskrit संस्कृतسنڌيSindhi सिंधीडोगरीDogriकोंकणीKonkaniमैथिलीMaithiliꯃꯤꯇꯩꯂꯣꯟManipuri मणिपुरीभोजपुरीBhojpuriMizoमिज़ोअवधीAwadhiᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤSantali संतालीತುಳುTulu तुलुKhasiखासीབོད་སྐད་Tibetan तिब्बती

भाषा चुनें। अनुवाद सेवा लोड हो रही है।

स्वचालित अनुवाद में त्रुटियां हो सकती हैं। मूल खबर हिंदी में है। उपलब्धता Google Translate पर निर्भर है।

मनोरंजन

Milo Na Tum To Hum Ghabraye Song : यह 70s का रोमांटिक गाना आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर करता है राज

Milo Na Tum To Hum Ghabraye Song : 70 का दशक हिंदी सिनेमा में रूमानी तरानों (रोमांटिक धुनों) का सुनहरा दौर था.

Milo Na Tum To Hum Ghabraye Song

Newz Fast, New Delhi Milo Na Tum To Hum Ghabraye Song : रेडियो और ऑडियो कैसेट के जरिए ये नगमे हर घर की धड़कन बन गए थे. खासकर रोमांटिक गाने.

यही वजह है कि आज भी जब किशोर कुमार या लता मंगेशकर की आवाज में वो पुराने गाने कानों में पड़ते हैं, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. ऐसा ही एक रोमांटिक गाना 56 साल पहले आया था.

70 के दशक का वो जादुई संगीत

1970 का दौर हिंदी सिनेमा के रोमांटिक गानों का सबसे बेहतरीन समय था. उन गानों में एक गजब की सादगी. गहराई और सच्चा अहसास होता था.

लोग उन गानों के म्यूजिक में खो जाया करते थे और उसे दिल से महसूस करते थे. उस जमाने में रेडियो, रिकॉर्ड और ऑडियो कैसेट के जरिए ये गाने हर घर की पसंद बन गए थे.

किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर जैसे दिग्गजों की आवाज ने इन गानों को अमर बना दिया. यही वजह है कि आज भी जब ‘कभी कभी’ या ‘अराधना’ जैसी फिल्मों के गाने बजते हैं, तो दिल पुरानी यादों से भर जाता है.

56 साल पहले आया था ये आइकॉनिक रोमांटिक गाना

उस दौर के रोमांटिक गानों की सबसे खास बात थी उनकी मेलोडी और बोल. गानों में प्यार, इंतजार और जुदाई को बहुत सॉफ्ट तरीके से दिखाया जाता था. लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे सिगंर्स अपनी आवाज से जादू कर देते थे.

आज भी नई पीढ़ी इन गानों को सुनना पसंद करती है. इन्हीं सदाबहार धुनों में एक ऐसा गाना भी शामिल है, जो आज तक लोगों के दिलों में बसा हुआ है. ये खूबसूरत रोमांटिक गाना साल 1970 में आई फिल्म ‘हीर रांझा’ का हिस्सा था. इस गाने को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी.

आज भी खूब सुना जाता है ये रोमांटिक गाना

इस गाने के बोल हैं ‘मिलो ना तुम तो हम घबराए, मिले तो आंख चुराए हमे क्या हो गया है’, जिसकी धुन और बोल आज भी लोगों के दिल को छू जाते हैं. गाने की धुन मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन ने तैयार की थी और इसके बोल कैफी आजमी ने लिखे थे.

गाना प्यार और बेचैनी के एहसास को बहुत खूबसूरती से दिखाता है और इसी वजह से ये काफी खास बन गया. इस गाने को राज कुमार और प्रिया राजवंश पर फिल्माया गया था. दोनों की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी यादगार बना दिया, जिसको आज भी खूब सुना जाता है.

आज भी गाने की धुन में खो जाते हैं लोग

गाने में प्यार की मासूमियत और मिलन की चाह को बहुत सादगी से दिखाया गया है. यही वजह है कि आज भी जब ये गाना बजता है, तो लोग उसमें खो जाते हैं. इसकी शूटिंग और प्रेजेंटेशन भी उस दौर के हिसाब से काफी खूबसूरत मानी जाती है.

अगर इसकी पॉपुलैरिटी की बात करें तो ये गाना अपने समय का सबसे बड़ा चार्टबस्टर था. आज भी ये गाना रोमांटिक प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होता है. यूट्यूब पर इसके अलग‑अलग वीडियो लाखों से लेकर करोड़ों व्यूज तक पार कर चुके हैं. एक वीडियो पर करीब 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा व्यूज भी देखे गए हैं.

आज भी लोगों के दिलों में बसी है ये फिल्म

खास बात ये है कि आज भी ये गाना उतना ही पसंद किया जाता है, जिसका 70 के दशक में किया जाता था. अब फिल्म की बात करें तो 1970 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ‘हीर रांझा’ का डायरेक्शन चेतन आनंद ने किया था.

फिल्म में राज कुमार, प्रिया राजवंश, प्राण, अजीत और जीवन जैसे शानदार कलाकार नजर आए थे. ये एक क्लासिक रोमांटिक फिल्म मानी जाती है. हालांकि, फिल्म के बजट और कमाई के सटीक आंकड़े ज्यादा सामने नहीं आते, लेकिन अपने समय में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इसके गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं.

मनोरंजन की ताज़ा खबरें और अपडेट — देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ अपनी कैटेगरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी पढ़ें।

न्यूज़ फ़ास्ट पर पढ़ें ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, खेल, मनोरंजन, शिक्षा, हेल्थ, ऑटोमोबाइल, क्राइम, धर्म और लाइफस्टाइल की खबरें। साथ ही खेती-बाड़ी, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं और रोज़गार से जुड़े उपयोगी अपडेट पाएं।

सिर्फ ताज़ा खबरें ही नहीं—उनकी पृष्ठभूमि, जरूरी जानकारी और आसान भाषा में विश्लेषण भी। Newz Fast पर देश और आपके आसपास की खबरें पढ़ते रहें।

लेखक

Siya Choudhary

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें