आयुष्मान खुराना धमकी फिरौती, Newz Fast (मुंबई): बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना को धमकी दिए जाने की खबर सामने आई है। एक ऑडियो के जरिए उनसे पैसों की मांग की गई है।
धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है।
बॉलीवुड के सितारों को अक्सर धमकी मिलने की जानकारी सामने आती है। एक नहीं कई बार ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जब सितारों को पैसों के लिए धमकी दी गई है।
अब ऐसा ही मामला बॉलीवुड के चर्चित एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना के साथ हुआ है।
जानकारी के मुताबिक आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है। इसमें उनसे करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी गई है।
यह कहा जा रहा है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई है। एक्टर ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।
ऑडियो के जरिए मिली धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को एक ऑडियो क्लिप भेजी गई है। इसमें संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी है।
मुंबई पुलिस फिलहाल जो धमकी मिली है उसकी जांच कर रही है।
भेजने वाले ने जो पहचान बताई है, इसकी पुष्टि करने की कोशिश चल रही है। पुलिस के अधिकारी ऑडियो संदेश की तुलना अपने रिकॉर्ड्स से कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या पहले भी यह व्यक्ति इस तरह का संदेश भेज चुका है और इसका बिश्नोई गैंग से कनेक्शन है या फिर नहीं।
लॉरेंस गैंग से संबंध नहीं आया सामने
अब तक इस मामले में लॉरेंस गैंग के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, गैंग की तरफ से अब तक इस धमकी की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।
बता दें कि हाल ही में तुषार कपूर को भी इस तरह की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताया था और एक्टर से 5 करोड रुपए की मांग की थी।
इस मामले में पुलिस का कहना था कि हैरी बॉक्सर से जुड़ी पिछली धमकियों से जब आवाज का मिलान किया गया तो यह पता चला कि कॉल करने वाला व्यक्ति वह गैंगस्टर नहीं है जो होने का वह दावा कर रहा था। अब आयुष्मान खुराना को जो धमकी मिली है, वो किसने दी है ये जांच के बाद ही सामने आएगा।











