Raftaar Singh Divorce:ये मशहूर रैपर लेने जा रहे पत्नी से तलाक, 6 साल पहले रचाई थी शादी

Newz Fast, New Delhi सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। मशहूर रैपर रफ्तार कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं।
चर्चा में बने रहने की वजह कोई रैप सॉन्ग नहीं है बल्कि उनकी शादी को लेकर खबरों में बने हुए है। क्योंकि रफ्तार अपनी पत्नी कोमल वोहरा को तलाक देने वाले हैं
6 सालों पहले रचाई थी शादी
रफ्तार सिंह और कोमल वोहरा अपनी 6 सालों की शादी को तोड़ते हुए एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। ये फैंस के लिए काफी हैरान करने वाली खबर है क्योंकि इस जोड़ी को इनके फैंस खूब पसंद करते थे। बता दें कि दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे से अलग रहे थे।
शादी से पहले कर चुके हैं डेट
रफ्तार और कोमल ने साल 2016 में एक ग्रैंड सेरेमनी में शादी की थी। उनकी शादी लव मैरिज थी। शादी से पहले दोनों सालों तक एक दूसरे को डेट कर चुके थे।
दोनों को पहली नजर में साल 2011 में प्यार हो गया था। ऐसे में इस कपल की टूटती शादी फैंस के लिए ज्यादा हैरान कपने वाली बात बनी हुई है।
एक दूसरे से कर चुके हैं मूव ऑन
कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि, रफ्तार और कोमल अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि, दोनों ने साल 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन महामारी के कारण उनका तलाक टल गया था।
शादी के कुछ समय बाद से दिक्कतें शुरू
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, रफ्तार और कोमल की शादी में दिक्कत कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद ही शुरू हो गई थी। सूत्र ने यह भी साझा किया है कि, रफ़्तार और कोमल अपने-अपने परिवारों के साथ सौहार्दपूर्ण बंधन साझा करते हैं। सूत्र के मुताबिक, "केवल करीबी लोग ही उनके तलाक के बारे में जानते हैं।"