HPBOSE Matric Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक नतीजों का इंतजार बढ़ा , अब 27 जून को आएगा 10वीं का रिजल्ट

HPBOSE Matric Result 2022 आपको बता दें कि  हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक नतीजों का इंतजार बढ़ा दिया गया है. अब बताया जा रहा है कि 27 जून को नतीजे घोषित किए जाएगें.  
 | 
f

Newz Fast, Himachal  हिमाचल प्रदेश मैट्रिक रिजल्ट 2022 की घोषणा अब 27 जून को किए जाने के अपडेट बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त हुए हैं। ऐसे में राज्य के 90 हजार के अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है।

HPBOSE Matric Result 2022: आपको बता दें कि  हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणामों को लेकर छात्र-छात्राओं का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) के सूत्रों से प्राप्त फ्रेश अपडेट के अनुसार मैट्रिक परीक्षा परिणामों की घोषणा अब 27 जून 2022 को किए जाने की संभावना है।

प्राप्त जनकारी के मुताबिक अंकतालिका और अवार्ड लिस्ट को फिर से जांचने में अधिक समय लग रहा है। बता दें कि इससे पहले एचपीबीओएसई मैट्रिक रिजल्ट 2022 की घोषणा 24 या 25 जून कर दिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी।

दूसरी तरफ, हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जमा दो की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा 18 जून 2022 को किए जाने के बाद अभी तक आधिकारिक तौपर एचपी 10वीं रिजल्ट 2022 डेट घोषित न किए जाने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है और छात्र सोशल मीडिया के जरिए हिमाचल 10वीं रिजल्ट 2022 पर अपडेट शीघ्र जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं।

HPBOSE Matric Result 2022: टर्म 1 और टर्म 2 दोनो के आधार पर घोषित होंगे नतीजे
दूसरी तरफ, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि दो चरणों – टर्म 1 और टर्म 2 में आयोजित की गई मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए अंतिम परिणाम दोनो के अंकों के आधार पर घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि टर्म 1 परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थीं और परिणाम 10 फरवरी 2022 को घोषित किए गए थे। इसके बाद टर्म 2 एग्जाम मार्च 2022 में आयोजित किए गए थे।

HPBOSE Matric Result 2022: इन विकल्पों से देख पाएंगे हिमाचल प्रदेश मैट्रिक परिणाम
बताया जा रहा है कि निर्धारित तिथि व समय पर घोषणा के बाद परीक्षार्थी अपना हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए लिंक को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर रिजल्ट सेक्शन में एक्टिव किया जाएगा।

छात्रों को औपचारिक घोषणा के बाद एक्टिव किए जाने वाले एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर, आदि भरकर सबमिट करना होगा।

इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांकों की ऑनलाइन मार्कशीट देख सकेंगे। वैकल्पिक तौर पर छात्र-छात्राएं अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम पर भी देख सकेंगे, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है-


 बता दें कि एचपीबीओएसई मैट्रिक रिजल्ट 2022 –  hpbose.org पर देखें।

WhatsApp Group Join Now