Murder In New Delhi: पति से पीछा छुड़वाने को ब्वॉयफ्रेंड के साथ खेला ऐसा खूनी खेल, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची यह कहानी

Newz Fast, New Delhi राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। यहां पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और पुलिस को बरगलाने के लिए ऐसी कहानी रची कि मानों उसने कुछ किया ही नहीं। फिर ऐसे खुल गया भेद...
राजधानी नई दिल्ली में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसलए कालकाजी इलाके में शुक्रवार को एक घर से मिली 37 साल के अर्जुन घोष की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।
शादीशुदा युवक की हत्या किसी और ने नहींए बल्कि उसकी पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के संग मिलकर की थी। पुलिस को आखिरकार मामला सुलझाने में सफलता हाथ लग ही गई। स्थानीय थाने के एसएचओ बलबीर सिंह के मुताबिक अर्जुन घोष की पत्नी सोनाली घोष के मोहन नाम के शख्स से प्रेम संबंध थे।
इस बारे में पति अर्जुन को पर चल गया था। इसी बात को लेकर अर्जुन घोष का पत्नी सोनाली से आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसी बीच शुक्रवार को दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुईए जिसके बाद पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर धारदार हथियार से पति अर्जुन की गला रेतकर हत्या कर दी।
शातिर पत्नी ने इस गुत्थी को उलझाने ने लिए पूरी साजिश रची और सुबह तड़के ही घर से निकल गई। और जब वो शुक्रवार दोपहर घर पहुंची तो पुलिस को कॉल किया। महिला ने बताया कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तहकीकात शुरू कीए तो शक की सुई पत्नी की ओर घूमीए जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और दिल दहला देने वाली कहानी सामने आ गई। अब पुलिस पूरे मामले में और भी सुराग निकलवाने के लिए जुटी हुई है।