राम की पैड़ी पर नहाते हुए पति-पत्नी करने लगे Kiss, भड़के लोगों ने सिखाया यह करारा सबक
रामनगरी अयोध्या का एक मामला वायरल हो रहा है। यहां एक दंपती की पिटाई का मामला सामने आया है। लोग इनकी पिटाई क्यों कर रहे हैं। जानिए।

Newz Fast, Ayodhya रामनगरी अयोध्या में राम की पैड़ी पर नहाते समय एक शख्स को रोमांटिक होना भारी पड़ गया। उसने अपनी पत्नी को किस करना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां दूसरे लोगों की उन पर नजर पड़ी।
दोनों को ऐसा करते हुए लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी हरकतें यहां नहीं चलेंगी। इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने व्यक्ति की पिटाई करनी शुरू कर दी।
जिसके बाद महिला ने अपने पति को बचाने के लिए रहम की भीख मांगी, लेकिन लोग पिटाई करते रहे।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पति और पत्नी अयोध्या में राम की पौड़ी पर स्नान करने आए थे। स्नान के दौरान ही पति ने अपनी पत्नी को किस कर लिया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पति-पत्नी किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, दूसरे वीडियो में पति की पिटाई की जा रही है। वीडियो के मुताबिक दो से तीन लोग पति को पकड़कर करीब 20 मिनट तक पीटते रहे।
इस दौरान पत्नी रोते हुए अपने पति को छुड़ाने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। पिटाई से पति के शरीर पर कई जगहें चोटें आई हैं।
बता दें कि शख्स की सरेआम पिटाई होती रही और वहां मौजूद अन्य लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। कुछ लोगों ने कहा कि उनके परिवार के लोग भी वहीं मौजूद थे, ऐसे में पति-पत्नी का अश्लीलता फैलाना उन्हें सहन नहीं हुआ।
लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर ऐसी अभद्रता नहीं करनी चाहिए।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक सप्ताह पुराना है। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। इस मामले में पुलिस फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रही है।
इस मामले में संतों ने नाराजगी जताई है और शख्स की पिटाई को सही करार दिया है।