4 देवरों ने भाभी के साथ जबरदस्ती बनाएं शारीरिक संबंध, बोली- मना करने पर करते है...

Newz Fast, New Delhi देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। एक महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवा दिया।
महिला की शिकायत में बताया कि ससुराल वालें उसेक साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं और साथ ही मारपीट भी करते हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 10 साल पहले शादी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने मुझे परिवार वालों से करीब 10 साल तक नहीं मिलने दिया। आरोप है कि उसके चार देवरों ने जबरदस्ती संबंध बनाए थे।
मारपीट और जातिसूचक शब्द कहते थे ससुराल वाले
जब पीड़िता इसका विरोध करती थी तो उसके ससुराल वाले मारपीट और जातिसूचक शब्द कहा करते थे। बीते दो साल से उसने अपने घर फरीदाबाद जाना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि इसी साल 28 फरवरी को जब वह अपनी नानी के घर पर थी तो पति लेने आ रहा था। इसकी सूचना मिली तो पास में अपनी सहेली के घर पर चली गई थी।
मामला दर्ज कर जांच कर रही है पुलिस
जब परिवार वालों को वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दे दी। जिसके बाद पुलिस को उसने ससुराल वालों द्वारा मारपीट के बारे में बताया था। शारीरिक संबंध बनाने वाली घटना को पीड़िता ने उस समय छिपा लिया था।
जिसके बाद पीड़िता अपने भाई के साथ वापस अपने घर आ गई थी। उसी दिन पीड़िता ससुराल चली गई थी। सोहना थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।