CI Vishnu Bishnoi Son News : बहन से बात करते करते भाई ने कर लिया सुसाइड, साल पहले SHO विष्णुदत्त बिश्नोई ने किया था सुसाइड
Newz Fast, Rajgarh
CI Vishnu Bishnoi Son News
राजस्थान के चर्चित CI के सुसाइड मामले में CBI अभी किसी नतीजे पर भी नहीं पहुंच पाई है और इधर उनके बेटे ने भी जान दे दी। मई 2020 में राजगढ़ थाने के SHO विष्णुदत्त बिश्नोई ने सुसाइड कर लिया था। CI Vishnu Bishnoi Son News
मंगलवार को विष्णुदत्त के लाड़ले बेटे लक्ष्य ने भी बाथरूम में लगे पंखे से फांसी लगा ली। इस घटना के बाद न सिर्फ विष्णुदत्त का परिवार, बल्कि पुलिस महकमा भी सकते में है। कांता खतुरिया कॉलोनी में तो उस समय हड़कंप मच गया, जब उसके घर से चीखें सुनाई देने लगीं।
बारहवीं क्लास के स्टूडेंट लक्ष्य ऑनलाइन पढ़ाई करने के बाद अपनी बहन से बातें कर रहा था। बड़ी बहन से सामान्य बातें करते-करते उसने टॉयलेट जाने की इच्छा जताई और फर्स्ट फ्लोर पर बने बाथरूम में चला गया। CI Vishnu Bishnoi Son News
पंद्रह-बीस मिनट तक नहीं लौटा तो बहन ने आवाज दी। वापस कोई जवाब नहीं आने से उसकी चिंता बढ़ गई। उसका व्रत होने से वह भूखा था, इसलिए मां ने भी आवाजें लगाईं। फिर भी कोई जवाब नहीं आया। इस पर बाथरूम के दरवाजे को जोर-जोर से पीटा गया, लेकिन आवाज नहीं आई। CI Vishnu Bishnoi Son News
तब बाथरूम के अंदर किसी तरह झांककर देखा तो होश उड़ गए। बाथरूम में लगे एक छोटे पंखे से लक्ष्य लटका हुआ था। इसके बाद तो पहले घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी पहुंचे। उसे जैसे-तैसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
कांता खतुरिया कॉलोनी में रहने वाले विष्णुदत्त की मौत के बाद भी उनकी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ यहीं रह रही थे। बेटा-बेटी दोनों पढ़ रहे हैं, ऐसे में बीकानेर में ही रहने का निर्णय किया था।
लक्ष्य के सुसाइड करने के बाद इसी मकान के आसपास रहने वाले लोगों ने जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी अरविन्द तुरंत मौके पर पहुंचे, बाद में सीओ सदर पवन भदौरिया भी गए। CI Vishnu Bishnoi Son News
चल रही है CBI जांच
विष्णु दत्त की मौत के बाद से CBI जांच चल रही है। इस मामले में विधायक कृष्णा पूनिया पर गंभीर आरोप लगे थे, ऐसे में जांच CBI को दी गई। अब तक CBI किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
इस जांच के चलते लक्ष्य परेशान था या नहीं, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच से लक्ष्य का कोई विशेष जुड़ाव भी नहीं था। मामले में आरोप लगा था कि विष्णुदत की कार्यशैली से उच्चाधिकारी नाराज थे और राजनेताओं का दखल था। इससे प्रताड़ित होकर उन्होंने सुसाइड किया। CI Vishnu Bishnoi Son News
बीकानेर में रहे विष्णु
विष्णुदत्त लंबे समय तक बीकानेर पुलिस में रहे। वो गंगाशहर में थानाधिकारी रहे, उस समय रामकिशन सियोग हत्याकांड हुआ था। तब विष्णु को थाने से हटा दिया गया। इसके बाद वो श्रीडूंगरगढ़ रहे।
यहां भी उनके कार्यों को सराहा गया। मूल रूप से श्रीगंगानगर जिले के विष्णु दत्त और उनके परिवार को बीकानेर रास आ गया, इसलिए कांता खतुरिया कॉलोनी में घर बना लिया। विष्णु चूरू रहे या डूंगरगढ़, उनका परिवार बीकानेर ही रहा। CI Vishnu Bishnoi Son News
पुलिस महकमा भी दुखी
इस घटना के बाद पुलिस महकमा खुद दुखी हो गया। थानाधिकारी अरविन्द और सीओ सदर पवन भदौरिया इतने दुखी थे कि किसी से बात तक नहीं कर पा रहे थे। वहीं श्रीडूंगरगढ़ व गंगाशहर में उनके साथ काम कर चुके पुलिसकर्मी भी इस घटना से दुखी नजर आए।