Charkhi Dadri Today News : सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की हुई मौत, दो घायल

Newz Fast, Charkhi Dadri Charkhi Dadri Today News दादरी-बाढड़ा मुख्य मार्ग पर गांव हुई के समीप पशु सामने आने से कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार भाजपा महिला मोर्चा की दादरी जिला अध्यक्ष रामरती फौगाट का निधन हो गया। जबकि कार सवार दो युवक घायल...
 | 
Charkhi Dadri Today News : सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की हुई मौत, दो घायल

Newz Fast, Charkhi Dadri

Charkhi Dadri Today News

दादरी-बाढड़ा मुख्य मार्ग पर गांव हुई के समीप पशु सामने आने से कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार भाजपा महिला मोर्चा की दादरी जिला अध्यक्ष रामरती फौगाट का निधन हो गया। जबकि कार सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में से एक को रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सरकारी अस्पताल में करवाया गया। Charkhi Dadri Today News

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की दादरी जिला अध्यक्ष करीब 50 वर्षीय रामरती फौगाट शुक्रवार दोपहर बाद तिरंगा यात्रा की तैयारियों के लिए बाढड़ा गई थी। वहां से रात करीब आठ बजे वे कार में सवार होकर वापिस दादरी आ रही थी।

Charkhi Dadri Today News : सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की हुई मौत, दो घायल

कार को उनके बेटे का दोस्त बलजीत चला रहा था। जबकि कार में उनके बेटे का एक अन्य दोस्त तेजबीर भी सवार था। इस दौरान जब वे दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर गांव हुई के समीप पहुंचे तो सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। जिससे बचाने के चक्कर में कार चालक अचानक संतुलन खो बैठा तथा कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। Charkhi Dadri Today News

तेजबीर को रोहतक पीजीआइ किया रेफर

हादसे में रामरती फौगाट, तेजबीर व बलजीत घायल हो गए। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने उन्हें संभाला तथा उपचार के लिए दादरी के एक निजी अस्पताल में लेकर आए।

Charkhi Dadri Today News : सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की हुई मौत, दो घायल

यहां पर चिकित्सकों ने रामरती फौगाट को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल तेजबीर को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी पाकर बाढड़ा थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने मृतक भाजपा नेत्री रामरती फौगाट के बेटे राजेश के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।

WhatsApp Group Join Now