मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 | 15:27 ISTFollow us at:

अपनी भाषा में पढ़ें

Choose your reading language

हिंदीHindiEnglishअंग्रेज़ीঅসমীয়াAssamese असमियाবাংলাBengali बंगालीગુજરાતીGujarati गुजरातीಕನ್ನಡKannada कन्नड़മലയാളംMalayalam मलयालममराठीMarathiଓଡ଼ିଆOdia ओड़ियाਪੰਜਾਬੀPunjabi पंजाबीதமிழ்Tamil तमिलతెలుగుTelugu तेलुगुاردوUrdu उर्दूनेपालीNepaliसंस्कृतम्Sanskrit संस्कृतسنڌيSindhi सिंधीडोगरीDogriकोंकणीKonkaniमैथिलीMaithiliꯃꯤꯇꯩꯂꯣꯟManipuri मणिपुरीभोजपुरीBhojpuriMizoमिज़ोअवधीAwadhiᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤSantali संतालीತುಳುTulu तुलुKhasiखासीབོད་སྐད་Tibetan तिब्बती

भाषा चुनें। अनुवाद सेवा लोड हो रही है।

स्वचालित अनुवाद में त्रुटियां हो सकती हैं। मूल खबर हिंदी में है। उपलब्धता Google Translate पर निर्भर है।

बिजनेस समाचार

Sunday Gold-Silver Price : क्या आज रविवार को भी सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, जानिए यहां

Sunday Gold-Silver Price : बीता सप्ताह कीमती धातुओं के भाव में गिरावट के नाम रहा.

Sunday Gold-Silver Price

Newz Fast, New Delhi Sunday Gold-Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह तगड़ी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा चांदी के भाव अचानक क्रैश (Silver Price Crash) नजर आए.

सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में ही ये 18000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई. वहीं इस बड़ी गिरावट के बाद ये कीमती धातु अब अपने हाई से 2.09 लाख रुपये सस्ती हो गई है.

दूसरी ओर सोने की कीमत भी फिसली (Gold Rate Fall) है और अपने हाई लेवल से कीमती पीली धातु अब 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रही है.

भरभराकर टूटा चांदी का भाव 

MCX Silver Rate पर पहले नजर डालते हैं, तो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इसकी कीमत में तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी और 3 जुलाई वाली 1 Kg Silver Price 6.27% या 16,595 रुपये टूट गया था.

इसके साथ ही सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में इसका दाम 2,66,998 रुपये से कम होकर 2,48,201 रुपये प्रति किलो पर आ गया और इस हिसाब से वायदा चांदी 18,797 रुपये प्रति किलो सस्ती (Silver Cheaper) हो गई.

अगर चांदी के हाई लेवल से तुलना करें, तो ताजा गिरावट के बाद अब ये अपने हाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है.

दरअसल, इतिहास में पहली बार चांदी का वायदा भाव जनवरी 2026 महीने में 4 लाख के ऐतिहासिक स्तर के पार निकला था और 4,57,328 रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. इस लेवल से अब 1 किलो चांदी 2,09,127 रुपये सस्ती मिल रही है.

सोने का भाव भी दनादन टूटा 

चांदी ही नहीं, बल्कि MCX पर वायदा कारोबार में सोने का भाव भी तेजी से फिसला है. सिर्फ बीते शुक्रवार को ही 10 Gram 24 Karat Gold Rate 3,947 रुपये गिर गया, जो 2.47% की गिरावट है.

वहीं पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में गिरावट पर गौर करें, तो 1,60,911 रुपये से गिरते हुए 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया और इस हिसाब से सोना 5,311 रुपये सस्ता (Gold Cheaper) हो गया.

Silver Price की तरह गोल्ड रेट के लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले सोने का भाव भी जनवरी में पहली बार 2 लाख रुपये के स्तर से पार निकला था और 2,04,375 रुपये पर पहुंच गया था.

यहां से इसकी कीमत तेजी से फिसली और अब ताजा गिरावट के बाद यहां से 10 ग्राम सोना 48,775 रुपये सस्ता मिल रहा है.

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी 

एमसीएक्स के बाद अगर घरेलू मार्केट में कीमती धातुओं के भाव में आए बदलाव पर बात करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 1 किलो चांदी 2,63,250 रुपये से सस्ती होकर अब 2,56,908 रुपये पर आ गई है.

यानी ये 6,342 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,536 रुपये से कम होकर 1,54,238 रुपये पर आ गया है.

 

लेखक

Siya Choudhary

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें