लगातार 8वें दिन अपर सर्किट पर SC Agrotech शेयर, ₹50 से कम कीमत और मुनाफे में 48 गुना उछाल

SC Agrotech शेयर अपर सर्किट: SC Agrotech शेयर: एससी एग्रोटेक का शेयर लगातार आठवें कारोबारी सेशन में अपर सर्किट पर पहुंचा। 50 रुपये से कम कीमत वाले इस स्मॉलकैप शेयर में तेजी की वजह कारोबार विस्तार और सितंबर तिमाही में मुनाफे में करीब 48 गुना उछाल बताई गई है। कंपनी ने नई सब्सिडियरी और AgriBridge प्लेटफॉर्म की भी जानकारी दी है।

SC Agrotech शेयर अपर सर्किट, Newz Fast: शेयर बाजार में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार की इस हलचल के बीच कुछ छोटे शेयरों में जबरदस्त तेजी बनी हुई है।

ऐसा ही एक शेयर एससी एग्रोटेक लिमिटेड (SC Agrotech Ltd) का है।

50 रुपये से कम कीमत वाला यह स्मॉलकैप शेयर लगातार आठवें कारोबारी सेशन में अपर सर्किट पर पहुंच गया। आज बुधवार को BSE पर शेयर 44.37 रुपये पर खुला और बाजार खुलने के कुछ ही सेकंड में 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया था।

इसी के साथ यह शेयर आज 44.37 रुपये के इंट्रा डे हाई पर आ गया था। बता दें कि शेयरों में तेजी की वजह कारोबार में विस्तार और शानदार तिमाही नतीजे हैं।

सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा करीब 48 गुना उछल गया।

बता दें कि इस शेयर ने पिछले एक साल में करीब 160 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, 26 अक्टूबर 2026 से लगातार अपर सर्किट लगने के कारण महज आठ कारोबारी सेशन में शेयर की कीमत 30.88 रुपये से बढ़कर 44.37 रुपये हो गई है।

यानी इस दौरान निवेशकों को 43 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 337 करोड़ रुपये हो गया है।

एससी एग्रोटेक लिमिटेड हाल ही में अपनी नई सब्सिडियरी कंपनी को लेकर चर्चा में आई थी। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने 30 अक्टूबर 2026 को उसकी नई सहायक कंपनी एससी केयरओएसिस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के गठन को मंजूरी दे दी है।

मंत्रालय की ओर से कंपनी को सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉरपोरेशन भी जारी कर दिया गया है। इस मंजूरी के बाद कंपनी के कारोबार में एक नया सेक्टर जुड़ गया है।

कंपनी के ताजा तिमाही नतीजे भी काफी मजबूत रहे हैं। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 45.26 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 5.02 करोड़ रुपये था।

यानी कंपनी के रेवेन्यू में करीब 802 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 21.21 लाख रुपये से बढ़कर 10.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यानी मुनाफे में करीब 48 गुना उछाल दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 83.11 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 19.77 करोड़ रुपये रहा।

एससी एग्रोटेक ने अपने कारोबार को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की दिशा में भी कदम उठाया है। कंपनी ने बताया है कि उसका डिजिटल एग्रीकल्चर प्लेटफॉर्म एग्रीब्रिज 4 नवंबर 2026 से आम लोगों के इस्तेमाल के लिए शुरू हो गया है।

यह प्लेटफॉर्म agribridge.app पर उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, एग्रीब्रिज के जरिए किसानों, कृषि सामान के सप्लायर्स और बड़े खरीदारों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना है।

इसके माध्यम से किसान अपनी फसलों की जानकारी और लिस्टिंग कर सकेंगे। वहीं, खरीदारों को अपनी जरूरत के हिसाब से किसान और सप्लायर खोजने, कीमतों के बारे में जानकारी लेने और सौदे से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने में मदद मिलेगी।

एग्रीब्रिज के लॉन्च से जुड़ी जानकारी में कंपनी ने दो संभावित बिजनेस मॉडल भी पेश किए हैं। इनमें 10 करोड़ और 100 करोड़ रुपये के काल्पनिक निवेश के आधार पर प्लेटफॉर्म की कमाई का अनुमान समझाया गया है।

डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है।

किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

Sandeep Chhimpa

संदीप कुमार न्यूज़ मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के अनुभवी पत्रकार एवं न्यूज़ राइटर हैं। वह वर्तमान में NewzFast Web Media (NewzFast.com) से जुड़े हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले संदीप हरियाणा समाचार, कृषि, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं, बिजनेस, ऑटोमोबाइल और समसामयिक घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, विश्वसनीय स्रोतों और सटीक जानकारी के आधार पर पाठकों तक निष्पक्ष एवं उपयोगी समाचार सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ