पीएफसी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में मामूली घटकर 7,681.51 करोड़ रुपये पर

पीएफसी दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ: सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में करीब दो प्रतिशत घटकर 7,681.51 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की कुल आय 1.15 प्रतिशत बढ़कर 29,234.42 करोड़ रुपये हुई, जबकि कुल खर्च तीन प्रतिशत से अधिक बढ़ा। कंपनी ने 4.10 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश भी घोषित किया है।

पीएफसी दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ, Newz Fast (नयी दिल्ली): सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में करीब दो प्रतिशत घटकर 7,681.51 करोड़ रुपये रह गया।

पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 7,834.39 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 1.15 प्रतिशत बढ़कर 29,234.42 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 28,901.10 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर तीन प्रतिशत से अधिक बढ़कर 19,453.12 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 18,843.74 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने एक अलग बयान में बताया कि 30 सितंबर, 2026 तक उसका एकीकृत ऋण 11,89,152 करोड़ रुपये रहा।

पीएफसी ने समीक्षाधीन तिमाही में प्रति शेयर 4.10 रुपये का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया।

बिजली मंत्रालय के तहत आने वाली पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में शामिल है। यह ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं के वित्तपोषण पर ध्यान केंद्रित करती है।

Sandeep Chhimpa

संदीप कुमार न्यूज़ मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के अनुभवी पत्रकार एवं न्यूज़ राइटर हैं। वह वर्तमान में NewzFast Web Media (NewzFast.com) से जुड़े हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले संदीप हरियाणा समाचार, कृषि, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं, बिजनेस, ऑटोमोबाइल और समसामयिक घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, विश्वसनीय स्रोतों और सटीक जानकारी के आधार पर पाठकों तक निष्पक्ष एवं उपयोगी समाचार सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

समाचार श्रेणियाँ