Petrol-Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल और डीजल का भाव जारी, चेक करें अपने शहर के दाम
जहां एक तरफ देशभर में 39 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं तो वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Newz Fast, New Delhi जहां एक तरफ देशभर में 39 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं तो वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहे हैं।
छह अप्रैल के बाद से पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel price) स्थिर है। आज भी इसकी कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 105।41 और डीजल के दाम 96.67 रुपये प्रति लीटर हैं।
मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये है। दिल्ली-मुंबई के अलावा देश के दो अन्य महानगरों की बात करें तो कोलकाता में आज पेट्रोल का भाव 115.12 और डीजल का भाव 99.83 रुपये प्रति लीटर है।
वहीं, चेन्नई में पेट्रोल के दाम 110.85 रुपये और डीजल के दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर पर बने हुए हैं
जहां एक तरफ देशभर में 39 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं तो वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। वैश्विक स्तर पर तेल का औसत भाव 1.33 डॉलर यानी 102 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। भारत में अभी पेट्रोल की औसत कीमत 113 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
शहर का नाम |
पेट्रोल (रुपये प्रति लीटर) |
डीजल (रुपये प्रति लीटर) |
दिल्ली |
105.41 |
96.67 |
मुंबई |
120.51 |
104.77 |
चेन्नई |
110.85 |
100.94 |
कोलकाता |
115.12 |
99.83 |
लखनऊ |
105.25 |
96.83 |
जयपुर |
118.03 |
100.92 |
पटना |
116.23 |
101.06 |
जम्मू |
106.52 |
90.26 |
रांची |
108.71 |
102.02 |
पेट्रोल पर कैसे लगता है टैक्स?
पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स की बात करें तो दिल्ली में 1 मई के मुताबिक, पेट्रोल का बेस प्राइस 56.33 रुपए है। 0.20 रुपए का प्रति लीटर ट्रॉंसपोर्टेशन कॉस्ट लगता है।
एक्साइजड्यूटी 27.90 रुपए प्रति लीटर और वैट 17.13 रुपए प्रति लीटर है। इसमें डीलर कमिशन 3.85 रुपए प्रति लीटर शामिल है। इस तरह यह 105.41 रुपए पर पहुंच जाता है।
डीजल पर कैसे लगता है टैक्स?
डीजल की बात करें तो बेस प्राइस 57.94 रुपए प्रति लीटर है। 0।22 रुपए प्रति लीटर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट है। 21.80 रुपए प्रति लीटर एक्साइड ड्यूटी और 14.12 रुपए वैट है। डीलर कमिशन 2.59 रुपए प्रति लीटर है। इस तरह यह 96.67 रुपए के स्तर पर पहुंच जाता है।