Weather Updates: गर्मी और लू से मिलेगी राहत, IMD ने जताई यह संभावना, आपके यहां ऐसा रहेगा मौसम

Newz Fast, New Delhi इस समय देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। उत्तर भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से राहत की खबर दी गई है।
विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि आने वाले अगले कुछ दिनों में जम्मू.कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में मौसम के करवट लेने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तरप्रदेश तक कई राज्यों में बारिश और आंधी.तूफान की संभावना है। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
वहीं, जम्मू कश्मीरए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 और 17 मई को तेज हवाओं के साथ गरज, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। उत्तर पंजाब और पूर्वी उत्तरप्रदेश में भी 16 और 17 मई को हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणाए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 16 मई को आंधी.तूफान की संभावना है। वहीं, उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में 14 और 15 मई को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज 15 मई को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। शिमला में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।
हिमाचल के मनाली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल के इन इलाकों में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।
उत्तरप्रदेश को लेकर भी विशेषज्ञों की ओर से मौसम को लेकर भविष्यवाणी की गई है। इनके अनुसार राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है।
वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है।