जीजा ने कर दी साले की हत्या, पत्नी को लेकर कही थी ये बड़ी बात

Newz Fast, UP गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार स्टेशन व आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया। वहीं संदिग्ध लग रहे दामाद अभिषेक मिश्रा की लोकेशन भोपाल में मिली। उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने अपने साले अतुल की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पत्नी के लिए अपशब्द बने मौत का कारण
अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अतुल मेरी पत्नी खशबू को उसके चरित्र पर अपशब्द व गंदे कमेंट करता था। जिसकी जानकारी खुशबू ने मुझे दी थी। तभी मैंने उसकी हत्या करने का विचार बना लिया था। प्लान के अनुसार अपने दोस्त मयंक द्विवेदी के साथ उसका अपहरण किया और धार के काकड़ाखो खाई मे उसके साथ मारपीट करते हुए 1000 फीट नीचे फेंक दिया।
मांडू में जब किशोर की लाश मिली तो उसकी पहचान अतुल मिश्रा के तौर पर हुई थी। एक अन्य सहयोगी मयंक द्विवेदी निवासी पृथ्वीपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक मिश्रा के कमरे से मृतक का बैग आदि सामान मिला है।
आरोपियो की पतासाजी तथा गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक विनोद कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक निर्भय सिंह, उ.नि. प्रशांत शुक्ला, आर. सचिन, आर. अश्विनी, आर. संतोष जाट, आर. नीरज सेन, पुलिस लाईन जबलपुर के स.उ.नि. विजय शुक्ला, स.उ.नि. राजेश शुक्ला, प्र.आर. ज्ञानेंद्र पाठक, प्र.आर. अजय यादव, प्र.आर. आनंद तिवारी, सायबर सेल के प्र.आर. अमित की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक महोदय जबलुपर द्वारा उक्त टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।