Bank Holidays: आज से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays in may 2022 : अगर आप बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. आज से लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. आइए देखते हैं मई में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट.

Newz Fast, New Delhi गौरतलब है कि आरबीआई ने मई महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसके अनुसार, देश के कई राज्यों में 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के चलते बैंक बंद रहने वाले हैं.
उसके पहले 15 मई को रविवार का अवकाश है. और कल यानी 14 मई को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. यानी कुल मिलाकर कल से लगातार 3 दिन बैंक बंद (Bank Holidays In May 2022) रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना हो तो आप मंगलवार 17 मई को बैंक जा सकते हैं.
मई में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in May 2022) :
1 मई 2022 : मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस. पूरे देश में बैंक बंद. इस दिन रविवार की भी छुट्टी रहेगी.
2 मई 2022 : महर्षि परशुराम जयंती – कई राज्यों में छुट्टी
3 मई 2022 : ईद-उल-फितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)
4 मई 2022 : ईद-उल-फितर, (तेलंगाना)
8 मई 2022 : रविवार
9 मई 2022 : गुरु रबिंद्रनाथ जयंती- पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा
14 मई 2022 : दूसरे शनिवार पर बैंकों का अवकाश
15 मई 2022 : रविवार
16 मई 2022 : बुध पूर्णिमा
22 मई 2022 : रविवार
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्माल जन्मदिवस-सिक्किम
28 मई 2022 : चौथे शनिवार पर बैंकों का अवकाश
29 मई 2022 : रविवार