कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद पत्नी ने लगाया अब ये आरोप, जानें क्या था पूरा मामला
जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में एक कश्मीरी पंडित की हत्या का मामला तूल पकड़ गया है। भड़के हुए लोग कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Sat, 14 May 2022
| 
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित के ऑफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से लगातार घाटी में जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। भड़के लोग लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।
घटना जम्मू कश्मीर के बडगाम इलाके की है, जहां मृतक राहुल भट्ट राजस्व विभाग में कर्मचारी थे। अब उनकी पत्नी ने उनके दफ्तर के सभी कर्मचारियों पर आरोप लगाया है।
उनकी पत्नी का कहना है कि उनके दफ्तर के किसी भी साथी ने जान बचाने की कोशिश नहीं की। उन्हें हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।