Newz Fast, New Delhi, Udaipur Train Timing : उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09617, उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को उदयपुर सिटी से 21.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.15 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09618, दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली सराय से 13.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह रेलसेवा मार्ग में मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यह रहेगा रेलसेवा में डिब्बों का संयोजन
इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड डिब्बा एवं 01 पावरकार डिब्बा सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।














