मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 | 14:26 ISTFollow us at:

अपनी भाषा में पढ़ें

Choose your reading language

हिंदीHindiEnglishअंग्रेज़ीঅসমীয়াAssamese असमियाবাংলাBengali बंगालीગુજરાતીGujarati गुजरातीಕನ್ನಡKannada कन्नड़മലയാളംMalayalam मलयालममराठीMarathiଓଡ଼ିଆOdia ओड़ियाਪੰਜਾਬੀPunjabi पंजाबीதமிழ்Tamil तमिलతెలుగుTelugu तेलुगुاردوUrdu उर्दूनेपालीNepaliसंस्कृतम्Sanskrit संस्कृतسنڌيSindhi सिंधीडोगरीDogriकोंकणीKonkaniमैथिलीMaithiliꯃꯤꯇꯩꯂꯣꯟManipuri मणिपुरीभोजपुरीBhojpuriMizoमिज़ोअवधीAwadhiᱥᱟᱱᱛᱟᱲᱤSantali संतालीತುಳುTulu तुलुKhasiखासीབོད་སྐད་Tibetan तिब्बती

भाषा चुनें। अनुवाद सेवा लोड हो रही है।

स्वचालित अनुवाद में त्रुटियां हो सकती हैं। मूल खबर हिंदी में है। उपलब्धता Google Translate पर निर्भर है।

ब्रेकिंग न्यूज़

Today Weather News : मौसम विभाग ने आज देश में 16 राज्यों में अलर्ट किया जारी, तूफान-आंधी के साथ होगी बारिश

Today Weather News : देश के सभी राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।

Today Weather News

Newz Fast, New Delhi Today Weather News : हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

आंधी-तूफान और तेज बारिश का कहर पूरे देश को अगले 24 घंटे में अपनी चपेट में लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 जून 2026 को उत्तर भारत के कई इलाकों में गरज-चमक, 50-60 किमी/घंटा की तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है।

वहीं अगले 5-7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है।

मौसम विभाग ने 11 जून को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

कई इलाकों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात बड़ा खतरा बन सकते हैं।

यात्री रहें सतर्क

पहाड़ी राज्यों की यात्रा करने वाले लोग सतर्क रहें, क्योंकि कई क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि पूर्वी बिहार से गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

देश के 16 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग ने 11 जून को यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार कई इलाकों में 60 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली (11-12 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 11 से 13 जून के बीच मौसम अचानक करवट ले सकता है।

इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

यूपी (11-12 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग ने मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, आजमगढ़, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज और पीलीभीत समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

इन क्षेत्रों में 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की संभावना है।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

बिहार (11-12 जून-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग ने पटना, गया, बक्सर, सारण, सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

झारखंड( 11-12 जून बारिश-तूफान की संभावना): मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, दुमका, पलामू, सरायकेला, धनबाद, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है।

इन क्षेत्रों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड (11-12 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): IMD ने नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल(11-12 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मंडी, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलेगा।

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर(11-12 जून-भारी बारिश-तूफान की संभावना): मौसम विभाग ने पुलवामा, किश्तवाड़, बडगाम, गांदरबल, डोडा, बांदीपोरा, कठुआ और अनंतनाग जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

खराब मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा

पश्चिम बंगाल (11-16 जून- तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): IMD ने हावड़ा, दुर्गापुर, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, अलीपुरद्वार, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।

पंजाब में आज का मौसम कैसा रहेगा

पंजाब (11-16 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग ने बरनाला, लुधियाना, गुरदासपुर, पठानकोट, पटियाला, जालंधर, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और मोगा समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है।

इन इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान (11-16 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। Kal Ka Mousam

मध्य प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश (11-16 जून- बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग ने विदिशा, कटनी, इंदौर, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), भोपाल, मुरैना, उज्जैन, अशोकनगर, नीमच, राजगढ़ और सीहोर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है।

इन क्षेत्रों में 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

असम में आज मौसम कैसा रहेगा

असम (11-16 जून- तेज बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग ने लखीमपुर, माजुली, धुबरी, कोकराझार, हैलाकांडी, बारपेटा, डिमा हसाओ, कछार, धेमाजी, डिब्रूगढ़ और नागांव जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

इन इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

केरल में आज मौसम कैसा रहेगा

केरल (11-16 जून- मानसून की बारिश की चेतावनी): वायनाड, त्रिशूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, इडुक्की और कोझिकोड में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। समुद्री किनारे से मछुआरों को दूर रहने के लिए कहा गया है।

तमिलनाडु में आज मौसम कैसा रहेगा

तमिलनाडु (11-16 जून- भारी बारिश का अलर्ट): चेन्नई, धर्मपुरी, ईरोड, नागपट्टिनम, नीलगिरि, रानीपेट, सलेम और शिवगंगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है।

पूरे देश के मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 10 जून और 13-16 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 11-13 जून के बीच कई क्षेत्रों में व्यापक वर्षा हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 से 16 जून के बीच रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।इन राज्यों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

11-12 जून को राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 60-80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से थंडरस्क्वॉल चल सकता है।

हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11-12 जून को ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

छत्तीसगढ़, पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 10 से 16 जून के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा रहेगा।

12-13 जून के दौरान मध्य प्रदेश और विदर्भ में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। 12 जून को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 10 से 16 जून के दौरान व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

बिहार में 10 से 13 जून तक, झारखंड और ओडिशा में 12-13 जून और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 10 से 16 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इन क्षेत्रों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में 50-70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से थंडरस्क्वॉल चल सकता है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 से 16 जून तक व्यापक वर्षा जारी रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 11-13 जून और असम और मेघालय में 10-14 जून के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है।

गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 10 से 16 जून तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। सौराष्ट्र और कच्छ में 14 से 16 जून के बीच वर्षा होने की संभावना है।

कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कोंकण-गोवा में 10-11 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में 10 से 16 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

केरल और माहे में 11-12 जून को बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत के कई राज्यों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में समुद्री हवाएं तेज रहने की संभावना है।

हीटवेव और उमस का अलर्ट

10 जून को पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 10 और 11 जून को हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

वहीं ओडिशा, कोंकण-गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में गर्म और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है।

लेखक

Siya Choudhary

ब्रेकिंग न्यूज और जनहित से जुड़ी खबरों पर लगातार नजर रखने वाली हमारी एडिटोरियल टीम।

और पढ़ें

सभी देखें