Raghav Jhunjhunwala Success Story : 12वीं में टॉप करने के बाद बिहार के इस लड़के ने UPSC में हासिल की 4th रैंक, अब बनेगा IAS अधिकारी

Raghav Jhunjhunwala Success Story

Newz Fast, New Delhi, Raghav Jhunjhunwala Success Story : संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों लोग इस परीक्षा में हिस्सा लेते है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से ऑल इंडिया 4thरैंक हासिल की।

हम बात कर रहे है राघव झुनझुनवाला(Raghav Jhunjhunwala)की। राघव बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के रहने वाले हैं। राघव ने अपने पिता नवीन झुनझुनवाला को बचपन में खो दिया था। उसके बाद राघव अपने नाना के घर रहने लग गए और वहीं पर पले-बढ़े। राघव अपनी सफलता का श्रेय अपने मामा अशोक के साथ पूरे परिवार को देते है।

राघव की शुरुआती पढ़ाई

राघव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जीडी मदर स्कूल, मुजफ्फरपुर से इंटरमीडिएट तक की। राघव ने 12वीं कक्षा में पूरे बिहार में टॉप किया। उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से कॉमर्स में डिग्री हासिल की। राघव का सपना था कि वे सिविल सर्विस की तैयारी करें। ग्रेजुएशन के बाद राघव ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Double Decker Expressway : केवल एक किलोमीटर के एक्सप्रेस-वे पर सरकार करेगी 167 करोड़ रुपये खर्च, ये है बड़ा कारण

राघव ने कई बार UPSC की परीक्षा दी, लेकिन वे हर बार असफल रहे। राघव ने 3 बार परीक्षा दी और तीनों बार असफल रहे। राघव ने अपनी गलतियों को सुधारा और अपने चौथे प्रयास में UPSC की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 4th रैंक हासिल की।

यह भी पढ़ें: New India Bullet train : इस दिन से भारत में चलने वाली है नई 7 बुलेट ट्रेन, इन राज्यों के शहरों में होगा स्टोपेज

यह भी पढ़ें: Bank Holiday Today: आज 17 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या बंद? जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

Sandeep Kumar
लेखक परिचय

Sandeep Kumar

न्यूज़ डेस्क / Newz Fast

Sandeep Kumar के Newz Fast पर प्रकाशित समाचार और लेख इस पृष्ठ पर उपलब्ध हैं।