पुलिस लाइन घर सजाओ प्रतियोगिता, Newz Fast (वाराणसी): वाराणसी की पुलिस लाइन में ‘घर सजाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता’ के तीसरे चरण को लेकर पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों में उत्साह है।
एक हजार से अधिक परिवार अपने आवासों को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने में जुटे हैं। विजेताओं को रेफ्रिजरेटर, एलईडी टीवी, माइक्रोवेव ओवन और प्रेशर कुकर दिए जाएंगे।
कमिश्नरेट प्रशासन ने इस बार प्रतियोगिता की थीम ‘स्वच्छ आवास, सुंदर परिसर, खुशहाल परिवार’ रखी है। प्रतियोगिता 100 अंकों की होगी।
घर के बाहर सफाई और डस्टबिन की व्यवस्था के लिए 20 अंक, जबकि दीवारों की रंगाई-पुताई, दरवाजे और खिड़कियों की स्थिति के लिए 20 अंक निर्धारित हैं।
शौचालय की सफाई, सामान का रखरखाव, रंगोली, बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, गमलों की देखभाल और सुव्यवस्थित वायरिंग के लिए 10-10 अंक मिलेंगे।














